{"_id":"6acfd9394e77d79bf609bbf3","slug":"women-danced-energetically-at-the-dandiya-night-haldwani-news-c-8-1-hld1031-851537-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: डांडिया नाइट में जमकर थिरकीं महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: डांडिया नाइट में जमकर थिरकीं महिलाएं
Thu, 15 Oct 2026 01:04 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Thu, 15 Oct 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल। लेक सिटी वेलफेयर क्लब की ओर से यहां बास्केटबाल ग्राउंड में आयोजित हैप्पी होम डांडिया नाइट में एक हजार से अधिक लोगों ने प्रतिभाग किया। रंगारंग नृत्य के साथ महिलाओं ने कार्यक्रम का जमकर आनंद लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ लेक सिटी क्लब के सदस्यों ने पंखिड़ा ओ पंखिड़ा नृत्य से किया। महिलाओं ने मेरी चूनर उड़ उड़ जाए़..., ढोली तारो ढोल बाजे..., मेरी पायल जो छनकाई... सहित दर्जनों गीतों पर नृत्य कर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। डांडिया नाइट में महिलाओं ने चार घंटे तक जम कर नृत्य किया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि विधायक सरिता आर्या और विशिष्ट अतिथि भाजपा नेता मोहन पाल थे। सरिता और मोहन पाल ने ऐसे कार्यक्रमों को हर संभव सहयोग देने की घोषणा की।
विज्ञापन
कार्यक्रम के प्रायोजक जगविंदर सिंह अटवाल ने कहा कि अगले वर्ष फ्लैट मैदान में डांडिया नाइट का भव्य आयोजन किया जाएगा। वहां डीएसए महासचिव मनोज जोशी, कार्यक्रम संयोजक रमा भट्ट, क्लब की अध्यक्ष कविता त्रिपाठी, मीनाक्षी कीर्ति, संतोष साह के अलावा राजेंद्र सिंह नेगी, मनोज जोशी, प्रेमा अधिकारी, सीमा सेठ, सविता कुलौरा, रानी शाह आदि मौजूद रहे।