फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Cm pushkar dhami in bazpur

बाजपुर में होगा लेवड़ा नदी की बाढ़ का स्थायी समाधान : सीएम धामी

Wed, 30 Aug 2023 01:28 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 30 Aug 2023 01:28 AM IST
विज्ञापन
Cm pushkar dhami in bazpur
बाजपुर हल्द्वानी स्टेट हाईवे स्थित लेवडा नदी की बाढ़ का निरीक्षण करते  सीएम पुष्कर धामी। संवाद
बाजपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि लेवड़ा नदी से आने वाली बाढ़ का स्थायी समाधान किया जाएगा। मंगलवार को सीएम ने अधिकारियों के साथ हल्द्वानी स्टेट हाईवे स्थित लेवड़ा नदी पुल का निरीक्षण कर अधिकारियों से बाढ़ सुरक्षा की जानकारी ली। सीएम ने फोन पर मंडलायुक्त दीपक रावत से बात कर नैनीताल और ऊधमसिंह नगर जिलों के संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सीएम ने डीएम उदयराज से कहा कि समस्या के स्थायी समाधान तक अगली बरसात में बाढ़ से बचाने के लिए वैकल्पिक उपाय किए जाएं। डीएम ने बताया कि लेवड़ा की बाढ़ से बचाव के लिए 3.50 करोड़ रुपये से अधिक का आगणन बनाया गया है, जिस पर सीएम ने बजट उपलब्ध कराने की बात कही। वहां विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, हरभजन सिंह चीमा, डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल, जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा, विकास शर्मा, राजेश कुमार, आईजी नीलेश आनंद भरणे, एसएसपी मंजूनाथ टीसी आदि थे।
विज्ञापन


भूमि मामले के स्थायी समाधान में लगेगा समय : सीएम
बाजपुर। भूमि बचाओ सत्याग्रह आंदोलन कर रहे किसानों का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार शाम सिंचाई विभाग के अतिथि गृह में सीएम धामी से मिला। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने बाजपुर के 20 गांवों की 5,838 एकड़ भूमि पर मालिकाना हक मांगा। सीएम धामी ने कहा कि बाजपुर की भूमि संबंधी समस्या का स्थायी समाधान कराने में समय लगेगा। प्रतिनिधिमंडल में भाकियू प्रदेशाध्यक्ष करम सिंह पड्डा, निरंजन दास गोयल, जगतार सिंह बाजवा, रजनीत सिंह सोनू, कुलवीर सिंह, सुशील सिंगला शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



धामी ने लोकतंत्र सेनानी स्व. योगराज पासी के निधन पर जताया शोक
बाजपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व सांसद बलराज पासी के आवास पर पहुंचकर उनके पिता स्व. योगराज पासी के निधन पर शोक जताया। सीएम धामी उनके निधन को पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति बताया। सीएम धामी ने आरएसएस से जुड़े रहे स्व. भारत भूषण विद्यार्थी, भाजयुमो के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता गौरव शर्मा की दादी के निधन पर उनके आवास पर जाकर शोक जताया।




सीएम को कई लोगों ने सौंपे ज्ञापन
बाजपुर। सीएम पुष्कर सिंह धामी को क्षेत्रवासियों ने कई ज्ञापन सौंपे। बाजपुर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अधिवक्ता सुरेंद्र शर्मा की अगवाई में पहुंचे लोगों ने एसडीएम कोर्ट को तहसील भवन में शिफ्ट करने, सामाजिक कार्यकर्ता धर्मपाल बंसल ने गांव मुंडियाकलां में ओवरहेड टैंक बनवाने, गांव चकरपुर निवासी हेम कांडपाल ने अंडरपास से जल निकासी, केलाखेड़ा के चेयरमैन अकरम खान ने नामजद आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की।



......29 केएसपी 15 पी..... बाजपुर में सिंचाई विभाग के अतिथि गृह के सभाकक्ष के बाहर हाथ में राखी लेकर खड़ी महिलाएं। संवाद
......29 केएसपी 16 पी..... बाजपुर में सिंचाई विभाग के अतिथि गृह में सीएम धामी से वार्ता करते किसान। संवाद
......29 केएसपी 17 पी..... बाजपुर स्थित पासी आवास पर पूर्व सांसद के पिता के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करते सीएम धामी। संवाद
......29 केएसपी 18 पी.... बाजपुर हल्द्वानी स्टेट हाईवे स्थित लेवड़ा नदी की बाढ़ का निरीक्षण करते सीएम पुष्कर धामी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed