फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   CM Dhami will do road show in support of mayor and councilor candidates in rudrapur

CM Dhami Road Show: रुद्रपुर में सीएम पुष्कर सिंह धामी करेंगे रोड शो, दिखेगी विभिन्न संस्कृतियों की झलक

Wed, 15 Jan 2025 05:37 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 15 Jan 2025 05:37 PM IST
सार

सीएम पुष्कर सिंह धामी बृहस्पतिवार को भाजपा के मेयर प्रत्याशी विकास शर्मा और पार्षसीएम धामी करेंगे रोड शोद प्रत्याशियों के समर्थन में रोड शो करेंगे। रोड शो में पंजाबी, पर्वतीय सहित विभिन्न संस्कृतियों की झलक भी दिखेगी।

विज्ञापन
CM Dhami will do road show in support of mayor and councilor candidates in rudrapur
सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बृहस्पतिवार को भाजपा के मेयर प्रत्याशी विकास शर्मा और पार्षद प्रत्याशियों के समर्थन में रोड शो करेंगे। रोड शो में पंजाबी, पर्वतीय सहित विभिन्न संस्कृतियों की झलक भी दिखेगी।

बुधवार को सिटी क्लब में विधायक और कार्यक्रम संयोजक शिव अरोरा ने बताया कि गल्ला मंडी से सीएम का रोड शो शुरू होगा और मुख्य बाजार, डीडी चौक सहित विभिन्न जगहों से होकर ट्रांजिट कैंप फुटबाल मैदान में समापन होगा। रोड शो में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के शामिल होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि ठुकराल ने विकास शर्मा को समर्थन किया है। समर्थन हमेशा स्वागत योग्य होता है। वहां पर चुनाव प्रभारी दीपक मेहरा, चुनाव संयोजक और पूर्व मेयर रामपाल सिंह, दायित्वधारी विनय रोहेला, उत्तम दत्ता, मीडिया प्रभारी ललित मिगलानी मौजूद रहे।

विज्ञापन

चार बजकर पांच मिनट पर खत्म होगा रोड शो
जिला प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री हेलीकाप्टर से 2:40 बजे पुलिस लाइन हेलीपैड पर उतरेंगे। इसके बाद वे कार से गल्ला मंडी पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री चार बजकर पांच मिनट पर रोड शो खत्म होने पर कार से पुलिस लाइन पहुंचेंगे। इसके बाद वे चार बजकर 25 मिनट पर हेलिकाप्टर से देहरादून के लिए प्रस्थान करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed