Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   CM Dhami performed Jalabhishek at Vankhandi temple in Khatima

Udham Singh Nagar News: सीएम धामी ने खटीमा के वनखंडी मंदिर में किया जलाभिषेक

Sun, 15 Feb 2026 11:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 15 Feb 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
CM Dhami performed Jalabhishek at Vankhandi temple in Khatima
खटीमा के वनखंडी महादेव मंदिर में जलाभिषेक करते सीएम धामी।- स्रोत- सूचना विभाग।
खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को वनखंडी महादेव मंदिर चकरपुर में 12 दिवसीय महाशिवरात्रि मेले का शुभारंभ किया। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं और प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि पर्व की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने वनखंडी महादेव मंदिर में शिवलिंग पर जलाभिषेक किया और पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-शांति, समृद्धि और उन्नति की कामना की। उन्होंने कहा कि वनखंडी महादेव मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। इसीलिए कार्ययोजना बना कर मंदिर को विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन

इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, पालिकाअध्यक्ष रमेश जोशी, रंदीप पोखरिया, अमित पांडेय, हिमांशु बिष्ट, गंभीर सिंह धामी, गोपाल बिष्ट, मनोहर बिष्ट, सुधीर वर्मा, डीएम नितिन भदौरिया, एसएसपी अजय गणपति, एसडीएम तुषार सैनी, सीओ सितारगंज बीएस धौनी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
अधिवक्ताओं के नव निर्मित चैंबर का किया लोकार्पण
सीएम बोले- उत्तराखंड में न्याय व्यवस्था को आधुनिक स्वरूप देने के किए जा रहे प्रयास
इंफो

- 20 नए चैंबर बनाने के लिए 2.50 करोड़ देने की घोषणा की

संवाद न्यूज एजेंसी

खटीमा। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को एक करोड़ की लागत से खटीमा सिविल न्यायालय में अधिवक्ताओं के लिए नव निर्मित चैंबर का फीता काटकर लोकार्पण किया। सीएम ने अधिवक्ताओं के लिए 20 नए चैंबर बनाने के लिए 2.50 करोड़ रुपये देने की घोषणा की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि नया चैंबर अधिवक्ताओं के लिए न्यायिक विमर्श और विधि अध्ययन का महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा। न्यायिक कार्य सरलता से व त्वरित होंगे। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में न्याय व्यवस्था को और पारदर्शी बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे है।
उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने पुराने गैर जरूरी और अंग्रेजों के जमाने से चले आ रहे कानूनों को हटाकर वर्तमान परिस्थितियों के अनुरूप भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 लागू करने का ऐतिहासिक काम किया है। इससे न्यायिक व्यवस्था प्रभावी हो रही है। ई-कोट्स प्रोजेक्ट, नेशनल ज्यूडिशियल डाटाक्रेट, फास्टट्रेक, स्पेशल कोर्ट, महिला व बाल अपराधों के लिए त्वरित न्याय तंत्र, ऑनलाइन के माध्यम से सुनवाई और डिजिटल केस मैनेजमेंट सिस्टम जैसी पहल से न्याय व्यवस्था को और अधिक तेज व सुगम बनाने की दिशा में क्रांतिकारी परिवर्तन किए गए हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद देश भर में सात हजार से अधिक कोर्ट और 11,000 आवासीय इकाइयों का निर्माण किया गया है जो रिकॉर्ड है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री से प्रेरणा लेकर उत्तराखंड में भी न्याय व्यवस्था को आधुनिक स्वरूप देने, विधि शिक्षा को और सुदृढ़ बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
इस मौके पर जिला जज सिकंद कुमार त्यागी, अपर जिला जज मंजू सिंह मुंडे, एडीएम पंकज उपाध्याय, बार एसोसिएशन अध्यक्ष सूरज प्रकाश राणा, सचिव भरत पांडे, अधिवक्ता गोपाल सिंह बिष्ट, केडी भट्ट आदि मौजूद रहे।
---
महिलाओं को सशक्त बनाने का कार्य कर रही सरकार : धामी

श्री गौरीशंकर महादेव मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए एक करोड़ रुपये देने की घोषणा की
इंफा
41 जोड़ों को सामूहिक विवाह समारोह में दिया आशीर्वाद

संवाद न्यूज एजेंसी
खटीमा। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर नौगवांठग्गू स्थित श्री गौरी शंकर महादेव मंदिर में 41 कन्याओं का सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सामूहिक विवाह समारोह में नव दंपती को आशीर्वाद व शुभकामनाएं दीं।
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सामूहिक विवाह से समाज में समानता आएगी। सामूहिक विवाह अनावश्यक व्यय को भी कम करने में सहायक होता है। उन्होंने कहा कि विवाह जन्म-जन्मांतर का रिश्ता है इसीलिए सदा आपसी विश्वास, सम्मान के साथ गृहस्थ जीवन को मजबूत बनाते हुए जीवन यापन करें। विवाह वर-वधु को ही नहीं बल्कि दो घरों व परिवारों को जोड़ता है।
धामी ने कहा कि सरकार महिलाओं को सशक्त बनाने का कार्य कर रही है। राज्य में बेटियों को सरकारी नौकरी में 30 प्रतिशत का क्षितिज आरक्षण दिया गया है। बेटियों को बचपन से ही सशक्त बनाने के लिए नंदा गौरा योजना, छात्रवृति, साइकिल योजना, शादी अनुदान सहित कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। इससे उनके प्रतिनिधित्व को बढ़ावा मिलेगा।

महिलाओं की सुरक्षा के लिए यूसीसी जैसा समानता व सुरक्षा कानून लागू किया है। मुख्यमंत्री ने श्री गौरीशंकर महादेव मंदिर प्रांगण के सौंदर्यीकरण के लिए एक करोड़ की धनराशि देने की घोषणा की।
इस मौके पर शंकर कोरंगा, प्रेम सिंह राणा, सतीश भट्ट, सुमित यादव, तरुण ठाकुर, सौरभ अग्रवाल, संजीव ज्याला आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed