फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   CM Dhami inaugurated Chakarpur Stadium in khatima

Uttarakhand: सीएम धामी ने चकरपुर स्टेडियम का किया लोकार्पण, बोले- प्रदेश की साख बढ़ाएगा राष्ट्रीय खेल

Fri, 10 Jan 2025 11:55 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, खटीमा
अमर उजाला नेटवर्क, खटीमा Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 10 Jan 2025 11:55 AM IST
सार

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को चकरपुर स्टेडियम के लोकार्पण के दौरान कहा कि खेल न केवल युवाओं के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए महत्वपूर्ण हैं, बल्कि इनके माध्यम से युवाओं में अनुशासन, टीमवर्क और संघर्षशीलता जैसे गुणों का भी विकास होता है। 

विज्ञापन
CM Dhami inaugurated Chakarpur Stadium in khatima
सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को चकरपुर स्टेडियम के लोकार्पण के दौरान कहा कि खेल न केवल युवाओं के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए महत्वपूर्ण हैं, बल्कि इनके माध्यम से युवाओं में अनुशासन, टीमवर्क और संघर्षशीलता जैसे गुणों का भी विकास होता है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में खेल विश्वविद्यालय बनाया जाएगा। इस बार के राष्ट्रीय खेल उत्तराखंड की साख को मजबूती देगा। उन्होंने कहा कि खटीमा की माटी और यहां के लोगों से मुझे जो ऊर्जा और प्रेरणा मिली है, उसी के बल पर मैं, प्रदेश के विकास के लिए कार्य कर रहा हूं।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने कार्यकाल के शुरू से ही खेलो इंडिया और फिट इंडिया मूवमेंट जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से देश में खेल संस्कृति को प्रोत्साहित करने की मजबूत नींव रखी। आज प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत खेलों में भी नई ऊंचाइयों को छू रहा है और वैश्विक मंच पर अपनी विशिष्ट पहचान बना रहा है।

विज्ञापन

कहा कि प्रदेश में नई खेल नीति के अंतर्गत राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पदक विजेताओं को सरकारी नौकरी, आवासीय स्पोर्ट्स कॉलेजों के खिलाड़ियों को निशुल्क प्रशिक्षण, शिक्षा व खेल छात्रवृत्ति जैसी सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। सीएम धामी ने कहा कि शीघ्र ही राज्य में एक खेल विश्वविद्यालय स्थापित होगा। इनमें खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय प्रशिक्षण और सुविधाएं उपलब्ध होंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

युवाओं को महत्वपूर्ण मंच प्रदान करेगा स्टेडियम
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 1615. 62 लाख की लागत से नव निर्मित वन चेतना केंद्र स्पोर्ट्स स्टेडियम चकरपुर का बृहस्पतिवार को लोकार्पण किया। सीएम ने वर्ष 2017 में खटीमा का विधायक रहते हुए इस स्टेडियम की घोषणा की थी। इस स्टेडियम में 38वें राष्ट्रीय खेलों के तहत मलखंब प्रतियोगिता का आयोजन होना है।

दोपहर बाद हेलीकॉप्टर से चकरपुर पहुंचे सीएम धामी ने लोगाें को संबोधित करते हुए कहा कि यह स्टेडियम क्षेत्र के युवाओं को एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान करेगा। इसके माध्यम से खिलाड़ी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खटीमा सहित पूरे राज्य का गौरव बढ़ा सकेंगे। साथ ही बास्केटबाल, फुटबाल, वालीबाल और कबड्डी जैसे खेलों के मैदानों का निर्माण कराया गया है। साथ ही यहां खिलाड़ियों के ठहरने के लिए हॉस्टल और इंडोर कार्यक्रमों के लिए एक बहुउद्देश्यीय हॉल का भी निर्माण किया गया है।

इस दौरान सीएम धामी ने मलखंब के खिलाड़ियों से मुलाकात की। वहां पर विधायक भुवन कापड़ी, डीएम नितिन सिंह भदौरिया, एसएसपी मणिकांत मिश्रा, निदेशक खेल प्रशांत आर्या, अनिल कपूर डब्बू, कमल जिंदल, पूर्व विधायक डॉ. प्रेम सिंह राणा आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed