{"_id":"62f6a781a52aff076107b7fa","slug":"cm-dhami-in-khateema-khatima-news-hld472267310","type":"story","status":"publish","title_hn":"खटीमा के आंदोलन ने किया था उत्तराखंड निर्माण का मार्ग प्रशस्त: धामी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खटीमा के आंदोलन ने किया था उत्तराखंड निर्माण का मार्ग प्रशस्त: धामी
विज्ञापन
खटीमा में शहीद स्थल पर ध्वजारोहण करते सीएम पुष्कर सिंह धामी। संवाइद
- फोटो : KHATIMA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यूपी से सटा सीमांत क्षेत्र खटीमा उत्तराखंड की जननी है। यहां एक सितंबर 1994 के आंदोलन ने उत्तराखंड बनाने के लिए मार्ग प्रशस्त किया था। राज्य के सात आंदोलनकारियों ने शहादत दी थी। उन्होंने उत्तराखंड आंदोलन के शहीदों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
शुक्रवार को मुख्यमंत्री अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सुबह 11:25 बजे खटीमा के शहीद स्थल पहुंचे। यहां से आजादी का अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान में हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री ने शहीद स्थल पहुंचकर झंडा फहराया व राष्ट्रगान के बाद तिरंगा रैली का का शुभारंभ किया। तिरंगा यात्रा मुख्य चौराहे से होते हुए सरस्वती विद्या मंदिर तक निकली।
सीएम ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत लगातार कार्यक्रम चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह उन वीर सैनिकों, सेनानियों तथा राज्य आंदोलनकारियों को नमन करते हैं, जिनका देश की आजादी, राज्य निर्माण में अतुलनीय योगदान है। सभी बच्चे, छात्र-छात्राएं, युवा और बुजुर्ग प्रभात फेरी, जनजागरण, जुलूस के रूप में महोत्सव में भाग ले रहे हैं। इससे देश में राष्ट्रभक्ति का भाव जाग्रत हो रहा है। ये समय महोत्सव मनाने के साथ अमृत काल 25 साल के लिए संकल्परत होना है।
विज्ञापन
सीएम ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है। आजादी से लेकर अब तक देश के साथ लगातार समझौते किए हैं। पहली बार पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्र से प्रेम करने वाली सरकार काम कर रही है। आठ वर्षों में देश व हर क्षेत्र में चहुंमुखी विकास हुआ है। नई कार्य संस्कृति पूरे देश में पैदा हुई है। विपक्ष ने सिर्फ तुष्टिकरण किया था और वोटों की राजनीति की थी। उसी का परिणाम है कि आज हर घर तिरंगा कार्यक्रम जन-जन का अभियान बन गया है। सीएम ने कहा कि मां वाराही के पवित्र धाम पर मेला लगता है। वहां बगवाल खेला जाता है। सभी एक दूसरे से मिलते हैं। मैं भी वहां जा रहा हूं। मां वाराही से प्रार्थना करूंगा कि राज्य का विकास हो।
सीएम ने कहा कि मां वाराही समेत कुमाऊं के प्रमुख मंदिरों को चारधाम की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। उनके सौंदर्यीकरण से लेकर अवस्थापना सुविधाओं, सड़कों के चौड़ीकरण और मानसखंड कॉरिडोर की संकल्पना पर काम करेंगे। तिरंगा रैली के बाद सीएम धामी सत्संग परिसर में बने हेलीपैड से हेलीकॉप्टर में बैठकर चंपावत के लिए रवाना हो गए। डीएम युगल किशोर पंत व एसएसपी मंजूनाथ सिंह शहीद स्थल और रैली के दौरान सीएम की सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद रहे। वहां एडीएम डॉ. ललित नारायण मिश्र, एसडीएम रविंद्र सिंह बिष्ट, सितारगंज एसडीएम तुषार सैनी आदि थे।
तिरंगा रैली में भारी तादाद में क्षेत्र के लोगों के साथ ही रैली के संयोजक स्कूल की संचालन समिति के अध्यक्ष घनश्याम अग्रवाल, उपाध्यक्ष रमेश ओली, प्रधानाचार्य बीएस बोरा, मनोज गुलाटी, राम पांडे, तरुण ठाकुर, जिला महामंत्री अमित पांडे, मंडी चेयरमैन नंदन सिंह खड़ायत, रमेश जोशी रामू, दान सिंह राणा, गौरव सोनकर, संतोष अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल, हरीश जोशी, भगत सिंह बोरा, दिगंबर कन्याल, किशन चंद, गोपाल बोरा, देवेंद्र चंद, अजय मौर्या, सतीश गोयल, महताब रजा, प्रमोद गहतोड़ी, विनोद जोशी, संतोष अग्रवाल, जगदीश पांडे, अजय अग्रवाल, घनश्याम अग्रवाल आदि थे।
सीएम ने महिलाओं के हस्तनिर्मित उत्पादों को सराहा
खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शहीद स्मारक परिसर पर लगे झंडों के स्टॉल का अवलोकन किया। स्टॉल पर लगी हस्तनिर्मित टोकरी, अचार, अगरबत्ती आदि का मुआयना कर उत्पादों की जानकारी ली। महिलाओं के हस्तनिर्मित उत्पादों की सराहना करते हुए कहा कि इससे महिलाओं को स्वरोजगार मिलने के साथ ही वह आत्मनिर्भर भी बन रही हैं। कन्हैया कलस्टर की अध्यक्ष रेनू जोशी, सचिव ज्योति भट्ट ने महिला स्वयं सहायता समूह की स्थिति से अवगत कराया। वहां अनीता राणा, मधुश्री, सुमन, आरके रोकली, नरेंद्र गहतोड़ी, रमेश धींगड़ा बॉबी आदि थे।
सफाई कर्मियों ने किया सीएम का स्वागत
खटीमा। शहीद स्मारक से आयोजित होने वाली तिरंगा रैली में सीएम धामी के शिरकत करने पहुंचने पर नगर के मुख्य चौराहे पर सफाई कर्मचारी संघ की ओर से उनका स्वागत किया गया। प्रदेश अध्यक्ष संतोष गौरव नेतृत्व में कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इसके बाद सफाई कर्मचारी रैली में शामिल हो गए। वहां विजय कुमार, गिरेश देवी आदि थे।
जल्द लागू हो समान नागरिक संहिता
खटीमा। सामाजिक कार्यकर्ता तरुण ठाकुर ने मुख्यमंत्री धामी को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र ही समान नागरिक संहिता लागू कराने की मांग की। ज्ञापन में कहा कि वर्तमान कार्यकाल में सीएम की ओर से राज्य में समान नागरिक संहिता लागू करने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए एक कमेटी भी गठित की गई है। कहा कि राज्य में अतिशीघ्र समान नागरिक संहिता लागू कराई जाए। इधर, मेलाघाट व्यापार मंडल की ओर से सीएम को ज्ञापन देकर मेलाघाट रोड के सौंदर्यीकरण की मांग की गई। उन्होंने सड़क पर डिवाइडर बनवाने की भी मांग की। वहां मनोज बाघवा, राजेंद्र शर्मा, राकेश बत्रा, रामू लोहार, जितेंद्र विश्वकर्मा, संदीप कुमार, विवेक गुप्ता, अंकित गुप्ता, बबलू सक्सेना, निसार अंसारी आदि थे।