{"_id":"6a908a469246ad10d60cfce9","slug":"cm-dhami-held-an-open-discussion-on-education-employment-and-skill-development-rudrapur-news-c-8-1-hld1026-823521-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: सीएम धामी ने शिक्षा-रोजगार और कौशल विकास पर खुलकर की चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: सीएम धामी ने शिक्षा-रोजगार और कौशल विकास पर खुलकर की चर्चा
Fri, 28 Aug 2026 12:34 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Fri, 28 Aug 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
छात्र-छात्राओं के बीच पहुंचकर संवाद करते सीएम।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास और प्रदेश के भविष्य से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर बेझिझक संवाद किया।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अपने मन में उठ रहे सवालों को सीधे मुख्यमंत्री के समक्ष रखा और उत्तराखंड को विकास के नए आयामों तक पहुंचाने को लेकर अपने विचार भी साझा किए। संवाद के दौरान अलिजा ने उत्तराखंड को शिक्षा के क्षेत्र में देश का मॉडल राज्य बनाने को लेकर सवाल पूछा जबकि आरुषि अरोड़ा ने विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षिक अवसर उपलब्ध कराने का मुद्दा उठाया। नंदिनी ने प्रदेश में रोजगार और युवाओं के लिए नए अवसरों पर, खुशी पपनेजा ने तकनीकी शिक्षा और बदलते समय के अनुरूप विद्यार्थियों को तैयार करने पर तथा तनिष्का ने स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने और युवाओं के भविष्य से जुड़े विषयों पर सवाल किए।
इसी क्रम में विक्रांत द्विवेदी ने आत्मनिर्भर उत्तराखंड में युवाओं की भूमिका, सूर्यांश पंत ने आधुनिक शिक्षा एवं तकनीकी संसाधनों के विस्तार, सपना पाल ने रोजगारपरक शिक्षा और विक्की ने स्वरोजगार एवं कौशल विकास के अवसरों को लेकर मुख्यमंत्री से सवाल पूछे। अनन्या कुमारी, कामिनी देवी, तनिष्का भट्ट, सहाजप्रीत कौर, महिमा और विवेक कश्यप ने भी शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और प्रदेश के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दे रखे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी विद्यार्थियों के सवालों को गंभीरता से सुनते हुए विस्तार से जवाब दिया और उनकी जिज्ञासाओं को दूर किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि युवा ही प्रदेश का भविष्य हैं और सरकार शिक्षा, रोजगार और कौशल विकास के क्षेत्र में युवाओं के लिए लगातार नए अवसर सृजित कर रही है।
इस संवाद कार्यक्रम ने विद्यार्थियों को अपने विचार खुलकर रखने, सवाल पूछने और उत्तराखंड के विकास में अपनी भूमिका को समझने का एक सशक्त मंच प्रदान किया।