फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   CM came Rawat, some away, turned back again

सीएम रावत आए, कुछ दूर चले, फिर लौट गए

Mon, 30 Jan 2017 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो काशीपुर
अमर उजाला ब्यूरो काशीपुर Updated Mon, 30 Jan 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेस प्रत्याशी मनोज जोशी के समर्थन में रोड शो करने पहुंचे सीएम हरीश रावत के यूटर्न ने कांग्रेसियों का उत्साह ठंडा कर दिया। महज 50 मीटर पैदल चलने के बाद सीएम चुनाव आयोग की अनुमति नहीं होने का हवाला देकर रोड शो छोड़कर रामनगर रवाना हो गए। इस दौरान उन्होंने कहा कि बागियों की हार से लोकतंत्र की जीत होगी। इधर सीएम के अचानक जाने की कार्यकर्ताओं के साथ ही बाजार में भी खासी चर्चाएं रही।
विज्ञापन



 रविवार सुबह मुख्यमंत्री हरीश रावत का मुख्य बाजार में अचानक रोड शो का कार्यक्रम बना तो सभी कार्यकर्ता मोहल्ला किला में एकत्र हो गए। करीब पौने एक बजे सीएम रावत कार से मोहल्ला किला पहुंच गए, जहां कार्यकर्ताओं ने उनकी अगवानी की। इसके बाद सीएम रावत ने पैदल ही प्रत्याशी मनोज जोशी और कार्यकर्ताओं के हुजूम के साथ बाजार की ओर रुख किया। करीब 50 मीटर तक जनसंपर्क और लोगों का अभिवादन करने के बाद अचानक सीएम रावत पीछे मुड़े और वापस लौटने लगे। इसी बीच सीएम रोड शो में चल रहे रिक्शे पर चढ़े और माइक थामते हुए कार्यकर्ताओं से कहा कि चुनाव आयोग ने उन्हें रामनगर समेत तीन जगहों के अलावा बाकी जगह परमिशन नहीं दी है।
विज्ञापन


इसलिए लौटना पड़ रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पूरे जोश के साथ प्रचार करने का आह्वान किया। सीएम के जाने के बाद प्रत्याशी मनोज जोशी ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ बाजार में रोड शो किया और लोगों से कांग्रेस के पक्ष में वोट करने की अपील की। इस मौके पर पूर्व सांसद केसी बाबा, मुकेश मेहरोत्रा, ब्लाक प्रमुख गुरमुख सिंह, ब्रहमा सिंह पाल, संजय चतुर्वेदी, मुक्ता सिंह, अशोक मेहरोत्रा, मुशर्रफ हुसैन, सुरेश शर्मा, चेतन अरोरा, महेंद्र शर्मा, सुशील मेहरोत्रा, दीपिका गुड़िया, अलका पाल, गीता चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed