फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   CM arrived in Chhath puja, devotees congratulates

छठ पूजा में पहुंचे सीएम, श्रद्धालुओं को दी बधाई

Tue, 17 Nov 2015 11:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/खटीमा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/खटीमा। Updated Tue, 17 Nov 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
पूर्वांचल सेवा समिति द्वारा आयोजित छठ पूजा कार्याक्रम में सीएम हरीश रावत ने पूर्वांचल समाज को छठ की बधाई दी। उन्होंने कहा कि विभिन्न संस्कृतियों के संगम को संवारने में हर संभव सहयोग की घोषणा की। बाद में सीएम संजय रेलवे पार्क स्थित शहीद स्मारक पहुंचे और उत्तराखंड आंदोलन के शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
विज्ञापन

उन्होंने अपनी टीम के साथ संकल्प दोहराया कि शहीदों का बलिदान व्यर्थ नहीं होगा। जन भावना के अनुरूप राज्य का विकास होगा।
संजय रेलवे पार्क स्थित तालाब में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु छठ मैया की पूजा के लिए एकत्रित हुए। निर्धारित समय से देरी से पहुंचे मुख्यमंत्री का यहां पूर्वांचल समाज के लोगों ने भव्य स्वागत किया।
विज्ञापन

नोजगे पब्लिक स्कूल के बच्चों ने छठी मैया के गीत गाए। कार्यक्रम अध्यक्ष यूपी के सपा विधायक ठा. प्रेम प्रकाश सिंह ने सीएम का आभार व्यक्त करते हुए छठ पूजा के आयोजन को जमीन की मांग रखी। कमेटी के पदाधिकारियों ने अपना मांग पत्र सौंपा। काबीना मंत्री यशपाल आर्य ने पूर्वांचल समाज के लोगों को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां पर समिति अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, नरेंद्र सिंह, कमला सिंह, मेंहदी हसन, वीरेंद्र रावत, हरीश बोरा, देवेंद्र कन्याल, अरुण सक्सेना, संजीव बत्रा, डा. सीएस जोशी, अनिल बत्रा, आरए सिंह, सुनील रैदानी, दान बहादुर सिंह, तरुण ठाकुर, अजय सिंह, रामवचन, विनोद सिंह, अंकित पांडे आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed