बंद फैक्ट्रियों से जमीन वापस लेगा सिडकुल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल ही में इस मामले में मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कड़ा संज्ञान लिया है। सरकार की मंशा है कि ऐसे कई फैक्ट्रियां हैं जो सालों से बंद हैं और उनमें कोई काम नहीं हो रहा। करीब 90 साल के लिए लीज पर ली गई इस जमीन पर अगर कोई दूसरा नया उद्योग स्थापित करना चाहता है तो सिडकुल प्रशासन उसकी मदद को तैयार है। इससे क्षेत्र के हजारों बेरोजगार नौजवानों को रोजगार के साधन मुहैय्या हो जाएंगे।
बता दें वर्ष 2004-05 में सिडकुल की स्थापना की और बड़ी-बड़ी कंपनियों ने अपने उद्योग स्थापित किए। इनमें कुछ कंपनियां ऐसी भी थीं जो करोड़ों रुपये की सब्सिडी के लालच में यहां स्थापित हुईं और कुछ साल बाद ही बंद हो गईं। जबकि कुछ कंपनियों पर मंदी की मार भी पड़ी है, लेकिन 90 वर्ष की लीज पर उत्तराखंड सरकार की बेशकीमती हजारों एकड़ जमीन पर आज भी कई फैक्ट्रियों ने अपना कब्जा जमाया हुआ है।
मुख्यमंत्री हरीश रावत ने इसका संज्ञान लिया तो सिडकुल प्रशासन भी सख्ती में आ गया है। सिडकुल प्रशासन के अनुसार वर्तमान में मैकेनिकल के क्षेत्र में प्रसिद्ध ब्रूश मैन कंपनी, खाद्य पदार्थों के लिए ऑयल तैयार करने वाली कविता ऑयल, स्टैंडर्ड निवार्ड और डैनवेयर हेल्थ केयर कंपनी पर सिडकुल प्रशासन कार्रवाई की तैयारी में जुट गया है। सिडकुल कार्यालय के अनुसार कई और बंद फैक्ट्रियों का भी ब्यौरा तैयार किया जा रहा है।