{"_id":"60c1036d8ebc3ec9402f4f92","slug":"cleaning-after-news-published-kashipur-news-hld4271618153","type":"story","status":"publish","title_hn":"खबर छपी तो नाले की सफाई में जुटा रेलवे विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खबर छपी तो नाले की सफाई में जुटा रेलवे विभाग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशीपुर। बरसात में टांडा उज्जैन रेलवे क्रॉसिंग के पास से निकलने वाला नाला अब आवास विकास के लोगों के लिए परेशानी का कारण नहीं बनेगा। क्षेत्र के लोगों की इस समस्या को अमर उजाला की ओर से प्रमुखता से प्रकाशित करने के बाद बुधवार को रेलवे ने नाले की सफाई करनी शुरू कर दी है। रेलवे के अधिकारियों का कहना है कि आगे भी नाले की सफाई होती रहेगी।
टांडा उज्जैन रेलवे क्रासिंग के पास से निकलने वाला रेलवे विभाग का नाला रोडवेज बस स्टेशन के पास से गुजरता है। लंबे समय से रेलवे ने नाले की सफाई नहीं की थी। जिससे दोनों नालों का पानी बाहर निकलकर पुराना व नया आवास विकास के घरों में घुस रहा था। क्षेत्र के लोगों ने नगर निगम से भी नालों को साफ करने की मांग की लेकिन नगर निगम को नाला साफ करने की अनुमति नहीं मिली। पार्षदों का कहना था कि नाले के पानी से क्षेत्र में हमेशा जलभराव की स्थिति रहती है। क्षेत्र के लोगों की इस समस्या को अमर उजाला ने मंगलवार के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया जिसके बाद बुधवार को रेलवे विभाग ने जेसीबी लगाकर नाले की सफाई का काम शुरू कर दिया। काशीपुर रेलवे स्टेशन के अधीक्षक एसएस डुंगरियाल ने बताया कि सफाई निरीक्षक के कोरोना संक्रमित होने से नाले की सफाई नहीं हो सकी। अब आगे लगातार नाले की सफाई की जाएगी। जिससे क्षेत्र में जलभराव की समस्या न हो।