फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Class 11 student abducted from school gate and beaten up, FIR lodged

Udham Singh Nagar News: 11वीं के छात्र को स्कूल गेट से अगवा कर पीटा, प्राथमिकी दर्ज

Fri, 27 Mar 2026 01:19 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 27 Mar 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Class 11 student abducted from school gate and beaten up, FIR lodged
सितारगंज। 11वीं के छात्र को विद्यालय के गेट से अगवा कर मारपीट करने का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने एक नामजद सहित चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

गांव देवनगर निवासी दीपंकर सिकदार (17) पुत्र नरोत्तम सिकदार ने बताया कि वह जीआईसी शक्तिफार्म में कक्षा 11वीं का छात्र है। बीती 23 मार्च को छुट्टी के बाद वह विद्यालय के गेट से बाहर निकाल रहा था। आरोप है कि अचानक नपं शक्तिगढ़ स्थित रविंद्रनाथ वार्ड निवासी सुमित मजूमदार ने अपने एक अन्य साथी के साथ मुंह बंद कर उसे अगवा कर लिया। वह उसे अगवा कर बाराकोली रेंज के जंगल में स्थित वनदेवी मंदिर ले गए।
विज्ञापन

छात्र ने बताया कि वहां पहले से ही मौजूद दो अन्य साथियों के साथ मिल कर उसकी पिटाई कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। उसके सिर, पैर, कमर और छाती में गंभीर चोटें आई हैं। पीटने के बाद आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। बाद में उसे उप जिला अस्पताल सितारगंज में भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed