फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   clash with the team who went to remove Encroachment

अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम से झड़प

Mon, 23 May 2016 11:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर Updated Mon, 23 May 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
clash with the team who went to remove Encroachment
झड़प - फोटो : अमर उजाला

निर्माणाधीन तहसील भवन के आगे बनी दुकानों को ध्वस्त करने गई जेसीबी के साथ पहुंची प्रशासन की टीम को लेकर व्यापारियों ने खूब हंगामा किया। इस दौरान भाजपाइयों और पुलिस के बीच धक्कामुक्की हो गई। एसडीएम पूरन सिंह राणा ने मामला शांत कराया। एसडीएम ने दुकानें खाली करने के लिए दुकानदारों को तीन दिन की मोहलत दी। इधर, कार्यवाही के चलते मुख्य मार्ग पर जाम की स्थिति बन गई। 

विज्ञापन


मालूम हो वर्ष 2007 में तत्कालीन एसडीएम केके निराला ने तहसील भवन के आगे बैठे फड़ खोखा व्यवसाइयों को पक्की दुकानों का निर्माण कराकर स्थापित किया था। इस समय तहसील का नया भवन 3 करोड़ 74 लाख रुपये की लागत से बनाया जा रहा है, जो अंतिम चरण में है। प्रशासन ने इन 12 दुकानों को हटाने का फरमान जारी किया है।
विज्ञापन


सोमवार को एसडीएम पूरन सिंह राणा, सीओ मिथलेश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ जेसीबी लेकर दुकानों को ध्वस्त करने पहुंचे। जिस पर दुकानदारों के समर्थन में पहुंचे भाजपाइयों ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच तीखी झड़प और धक्कामुक्का हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम ने समझाबुझाकर मामला शांत कराया। इसके बाद व्यापारियों का एक प्रतिनिधि मंडल एसडीएम पीएस राणा से मिला। जिसमें तीन दिन के भीतर दुकानें खाली करने पर सहमति बनी। व्यापार मंडल उपाध्यक्ष सिंह स्वरूप भारती, कोछड़ वायटी, राजेश कुमार, मेजर सिंह संधू, गौरव कुमार, सोनू गिल, हनीफ अंसारी, अजय यादव, रिंकू शर्मा, रिक्की शर्मा, विवेक कुमार, जयपाल कुमार, हरीश कुमार, मोहित सिंह, विजय बहादुर, टिंकू यादव, प्रेम सिंह, अब्दुल, मोहसिन, रेशम यादव, प्रेम यादव आदि थे।


पालिका कांप्लेक्स में दुकान देने का भरोसा
एसडीएम पूरन सिंह राणा ने बताया कि कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य के आदेश पर मंगलवार को पालिका बोर्ड की बैठक होगी। जिसमें पालिका कांप्लेक्स में दुकानों को आवंटन करने का मामला प्रम़ुखता से रखा जायेगा। बोर्ड में पास होने पर व्यापारियों को दुकानों का आवंटन कर दिया जायेगी। कैबिनेट मंत्री आर्य ने खोखा स्वामियों को दुकाने दिलाने का पूरा भरोसा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed