फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Claims of facilities faltered, disabled person kept searching for doctor by walking on hand

Udham Singh Nagar News: सुविधाओं के दावे लड़खड़ाए, हाथ के बल चलकर डॉक्टर तलाशता रहा दिव्यांग

Sat, 03 Feb 2024 01:27 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sat, 03 Feb 2024 01:27 AM IST
विज्ञापन
Claims of facilities faltered, disabled person kept searching for doctor by walking on hand
खटीमा उप जिला अस्पताल में हाथ के बल पर चलता मरीज।- संवाद
खटीमा। नागरिक अस्पताल को भले ही उप जिला अस्पताल का दर्जा मिल चुका है, लेकिन यहां मरीजों को उचित सुविधा नहीं मिल पा रही है। इसकी एक बानगी शुक्रवार को देखने को मिली।
विज्ञापन

शुक्रवार को खटीमा उप जिला अस्पताल में एक दिव्यांग ओपीडी का पर्चा कटवाने के बाद हाथ के बल पर चलकर डॉक्टर की तलाश में भटकता दिखा। मरीजों का कहना था कि दिव्यांग मरीजों के लिए अस्पताल में उचित सुविधा नहीं है। यदि कोई दिव्यांग मरीज अकेला पहुंचता है तो वार्ड बॉय आदि भी उसकी मदद नहीं करते। इस संबंध में वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डॉ. विनय प्रताप सिंह का कहना था कि अस्पताल गेट व्हीलचेयर की सुविधा है। दिव्यांग मरीजों को व्हीलचेयर पर लाया जाता है।
विज्ञापन

----------
एक सप्ताह से खराब है डिजिटल एक्स रे मशीन

खटीमा। नागरिक अस्पताल में एक सप्ताह से डिजिटल मशीन खराब पड़ी है। शुक्रवार को भी मशीन सही नहीं हो सकी। मैनुअल मशीन से जांच में समय अधिक लगने के कारण मरीजों की भीड़ लग रही है। वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डॉ. विनय प्रताप सिंह ने बताया कि टेक्निकल टीम एक्स-रे मशीन को ठीक कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

---
लंबे समय से ठप है अस्पताल की लिफ्ट



खटीमा। उप जिला अस्पताल में लंबे समय से लिफ्ट मशीन खराब पड़ी है। इस कारण दिव्यांगों और गंभीर मरीजों को सहारा लेकर अस्पताल की सीढ़ी चढ़नी पड़ती है। इसके बावजूद लिफ्ट को सुधारने की ओर किसी का ध्यान नहीं जा रहा है। संवाद
---
दो लैब फिर भी बाहर हो रही जांचें
खटीमा। उप जिला अस्पताल में विभिन्न जाचों के लिए सरकारी व निजी लैब की सुविधा है। इसके बावजूद अस्पताल में बाहर के निजी लैबों के एजेेंट घुमते नजर आते हैं। सूत्रों के मुताबिक, वह अस्पताल में जांच रिपोर्ट के देरी से आने की बात कहकर मरीजों से जल्दी जांच रिपोर्ट के नाम पर कई गुना अधिक शुल्क वसूलते हैं। संवाद
---
डॉक्टरों के पद 17 हैं खाली
खटीमा। उप जिला अस्पताल में डाॅक्टरों के 29 स्वीकृत हैं, लेकिन इनमें से 17 पद रिक्त चल रहे हैं। विशेषज्ञों की डॉक्टरों की भारी कमी हैं। इस कारण अस्पताल में पहुंचने वाले सभी मरीजों का इलाज नहीं हो पाता है। संवाद

---
ब्लड बैंक में नहीं रहता पर्याप्त रक्त
खटीमा। अस्पताल परिसर में ब्लड बैंक की भी सुविधा है, लेकिन यहां पर्याप्त मात्रा में रक्त उपलब्ध न होने से लोगों को असुविधा होती है। खासकर निगेटिव ग्रुप का रक्त नहीं मिलता है। संवाद


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed