फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Civic aminities

Udham Singh Nagar News: जायडस के श्रमिकों ने उपवास रखकर धरना दिया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jan 2023 08:00 AM IST
विज्ञापन
Civic aminities
सितारगंज में महाराणा प्रताप चौराहे पर उपवास रखकर धरना देते जायडस फैक्टरी के कर्मचारी व श्रमिक। ? - फोटो : SITARGANJ
सितारगंज। जायडस फैक्टरी की अवैध बंदी को समाप्त कर पुन: बहाली की मांग के लिए 212 दिन से आंदोलन कर रहे श्रमिकों ने रविवार को उपवास रखकर धरना दिया। उन्होंने कहा कि फैक्टरी बंद होने से 1200 श्रमिकों के परिवार भुखमरी के कगार पर आ गए हैं। उन्होंने फैक्टरी को पुन: शुरू करने और कार्य बहाली की मांग उठाई। इस दौरान नगर पालिकाध्यक्ष हरीश दुबे ने भी कर्मचारियों की मांगों का समर्थन करते हुए उनके साथ उपवास रखा और धरने पर बैठे।
विज्ञापन

रविवार को महाराणा प्रताप चौराहे पर जायडस फैक्टरी के श्रमिक व कर्मचारी मांगों के लिए एक दिवसीय उपवास पर बैठे। कर्मचारियों ने कहा कि सरकार फैक्टरी की बंदी को अवैध घोषित कर चुकी है। श्रमिक श्रम विभाग में अपना प्रत्यावेदन भी दे चुके हैं लेकिन फैक्टरी प्रबंधन हठधर्मिता अपना रहा है और अभी तक कार्यबहाली नहीं की है। व्यापार मंडल अध्यक्ष राजीव गुप्ता ने भी श्रमिकों की मांगों का समर्थन किया।
विज्ञापन

एक्टू के प्रदेश महामंत्री केके बोरा ने श्रम विभाग के अफसरों से फैक्टरी प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। धरने पर जायडस वेलनेस इंप्लाइज यूनियन के अध्यक्ष विकास सती, महामंत्री उमेश गोला, धर्मेंद्र सिंह, रंजना राणा, चंदन बोरा, अनूप पटवाल, लीलाधर भट्ट, भरत जगवाण, मोहन सिंह बिष्ट, जयप्रकाश आदि बैठे थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed