फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Civic aminities.

तत्कालीन जेल अधीक्षक के साथ ही कई बंदी रक्षकों पर गिर सकती है गाज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Sep 2022 12:04 AM IST
विज्ञापन
Civic aminities.
सितारगंज। केंद्रीय कारागार में बड़ी संख्या में मोबाइल मिलने के बाद तत्कालीन जेल अधीक्षक के अलावा अब कई बंदी रक्षक भी जांच के घेर में आ गए हैं। माना जा रहा है कि तत्कालीन जेल अधीक्षक के अलावा कई बंदी रक्षकों पर भी गाज गिर सकती है। इस मामले में गृह विभाग के अपर सचिव के निर्देश पर कारागार विभाग के अधिकारियों ने जांच को तेज कर दिया है।
विज्ञापन

बता दें कि बीती नौ अगस्त को डीआईजी दधिराम मौर्य के जेल में औचक निरीक्षक के दौरान कैदियों के पास से तीन मोबाइल बरामद हुए थे। इसके बाद से जेल में डीएम के निर्देश पर सघन तलाशी अभियान चल रहा है। डीआईजी व जिला प्रशासन के 10 अगस्त के निरीक्षण के बाद मामले में तत्कालीन जेल अधीक्षक को हटाकर महानिरीक्षक कारागार के दफ्तर से अटैच कर दिया गया था। उनके स्थान पर हरिद्वार जिला कारागार से जेल अधीक्षक अनुराग मलिक को यहां भेजा गया।
विज्ञापन

बीते बुधवार को नवागंतुक जेल अधीक्षक मलिक के तलाशी अभियान में 60 मोबाइल, चार्जर व बैटरियां मिलने के बाद जेल का यह मामला हाई प्रोफाइल बनता जा रहा है। गृह अनुभाग के अपर सचिव अतर सिंह ने कारागार के महानिरीक्षक को जांच के आदेश दिए थे। अब जांच में बड़ी संख्या में मोबाइल आदि सामान बरामद होने से विभागीय जांच भी तेज हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआईजी दधिराम मौर्य ने बताया कि जेल के भीतर बैरकों तक मोबाइल पहुंचने में बंदी रक्षकों की संलिप्तता से इनकार नहीं किया जा सकता इस बिंदु पर भी जांच की जा रही है। विभागीय जांच के तेजी पकड़ने से अब तत्कालीन जेल अधीक्षक के साथ ही बंदी रक्षक भी संदेह के घेरे में आ गए हैं और उन पर भी गाज गिरने का कयास लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed