फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Civic aminities.

सितारगंज-चोरगलिया सड़क निर्माण के लिए सीएम से मिले उद्योगपति

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Sep 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
Civic aminities.
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सड़क निर्माण की मांग का पत्र देते सितारगंज सिडकुल इंडस्ट्रीज वे - फोटो : SITARGANJ
सितारगंज। सितारगंज से चोरगलिया तक बेहद जर्जर सड़क के निर्माण की मांग को लेकर सिडकुल के उद्योगपतियों ने सीएम पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की और पत्र सौंपकर तत्काल सड़क निर्माण की मांग की। सीएम ने लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव तत्काल कार्रवाई करने के लिखित आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

सितारगंज सिडकुल इंडस्ट्रीज वेलफेयर एसोसिएशन के महासचिव कृष्ण सत्यवली ने देहरादून से सीएम धामी से मुलाकात की और पत्र सौंपा। पत्र में सत्यवली ने बताया कि सितारगंज से हल्द्वानी को जाने वाला 41 स्टेट हाइवे सिडकुल से गुजरता है।
विज्ञापन

चोरगलिया तक सड़क में गहरे गड्ढे हो गए हैं। बरसात के गड्ढों में पानी भर जाता है, जिससे आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ता है। कहा कि सिडकुल फेज टू का निर्माण हो रहा है, जहां औद्योगिक निवेश की प्रबल संभावना है। ऐसे में संभावित निवेशक जर्जर सड़क से होकर सिडकुल का स्थलीय निरीक्षण करने आते हैं। सड़क की दयनीय स्थिति के कारण निवेशकों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। जिससे नए निवेश की संभावना क्षीर्ण हो रही है। उन्होंने सीएम से जल्द से जल्द सड़क का निर्माण या मरम्मत कराने की मांग की। सीएम धामी लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव को तत्काल कार्रवाई आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed