फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Civic aminities

वैकल्पिक मार्ग बनने तक सड़क पर पांच गार्ड तैनात रहेंगे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jan 2021 12:41 AM IST
विज्ञापन
Civic aminities
सितारगंज के बरुआबाग गांव में वैकल्पिक रास्ते का मुआयना करते तहसीलदार परमेश्वरी लाल। - फोटो : SITARGANJ
सिडकुल मार्ग की जर्जर सड़क के निर्माण और लगातार हो रहे हादसों पर रोकथाम को लेकर विभिन्न विभागों, ग्रामीण, विद्यार्थियों और स्टोन क्रशर मालिकों के बीच बैठक हुई। इस दौरान ग्रामीणों ने एक स्वर में क्रशरों के चलने वाले खनन वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग की मांग उठाई। प्रधान ने बताया कि मामले के स्थायी समाधान के लिए आठ जनवरी को मंडी में विधायक सौरभ बहुगुणा भी अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।
विज्ञापन

मंगलवार को सिसौना ग्राम पंचायत में अधिकारियों, ग्रामीणों, छात्रों और स्टोन क्रशर मालिकों की बैठक हुई। ग्रामीणों ने कहा कि सड़क पर अत्यधिक वाहनों के दबाव से आए दिन हादसे हो रहे हैं। क्रशर पर आने वाले खनन वाहनों की सारा दिन लंबी लाइन लगी रहती है। इससे आमजन का पैदल चलना भी दूभर है। ग्रामीणों ने एक स्वर में क्रशर के वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग बनवाने की मांग उठाई।
विज्ञापन

क्रशर स्वामियों ने वैकल्पिक मार्ग बनने तक सड़क पर सुरक्षा के लिए पांच गार्ड नियुक्त करने और हर रोज पानी का छिड़काव कराने का आश्वासन दिया। सीओ सुरजीत कुमार ने कहा कि पुलिस कर्मी भी खनन वाहनों की आवाजाही के दौरान निगरानी रखेंगे। साथ ही नदी से वाहनों की दूरी बनाकर उन्हें सड़क पर निकलने दिया जाएगा ताकि जाम की स्थिति पैदा न हो सके। छात्रों ने बैठक में सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले पिता-पुत्र के के परिवार को आर्थिक सहायता देने और मृतक के बेटे को नौकरी देने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक के बाद तहसीलदार परमेश्वरी लाल ने लोनिवि के एई प्रमोद सुयाल के साथ बरुआबाग तटबंध से रूदपुर गांव होते हुए फेज-टू में निकलने वाले कच्चे रास्ते का मुआयना किया। तहसीलदार ने बताया कि रास्ता कहीं-कहीं संकरा है लेकिन उस पर विचार किया जा रहा है। प्रधान कुलदीप सिंह कंबोज ने बताया कि आठ जनवरी को इस मामले में विधायक सौरभ बहुगुणा, एसडीएम मुक्ता मिश्र और अन्य अधिकारियों के साथ मंडी में बैठक रखी गई है। वहां कोतवाल सलाहउद्दीन, चौकी प्रभारी सुरेंद्र सिंह, भाजपा नेता सुखदेव सिंह, व्यापार मंडल अध्यक्ष हरेंद्र सिंह, देवभूमि व्यापार मंडल अध्यक्ष हेमचंद्र भट्ट, जया जोशी, मोहन जोशी, गुरसाहब सिंह गिल, गुरदीप सिंह चौहान, परवेज पटौदी, सरबजीत सिंह, अजय कठायत, हरजीत सिंह कंबोज आदि थे।
प्रमुख मांगें
सिसौना से सिद्ध गर्ब्यांग तक जर्जर सड़क की मरम्मत कराई जाए।
सिडकुल से सितारगंज तक सड़क का चौड़ीकरण किया जाए।
बरुआबाग में पुलिया का निर्माण कराया जाए।
सिडकुल से स्टोन क्रशरों तक वैकल्पिक मार्ग बनाया जाए।
क्रशरों के वाहनों की आवाजाही के दौरान गार्ड नियुक्त कि जाएं।
सिडकुल सड़क पर डिग्री कॉलेज और आबादी क्षेत्र में स्पीड ब्रेकर बनाए जाएं।
वाहनों में स्पीड नियंत्रण डिवाइस लगाई जाए।
सभी चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं।
चोरगलिया के वाहनों का यूएस नगर जिले में प्रवेश वर्जित किया जाए।
आज से होगी टूटी सड़क की मरम्मत
सितारगंज। लोनिवि के सहायक अभियंता प्रमोद सुयाल ने बताया कि बुधवार से जर्जर सड़क के गड्ढों को समतल करने का कार्य किया जाएगा। बताया कि दैवी आपदा मद से 25 लाख रुपये से पैचवर्क कराया जाएगा। शासन से जब 4.90 करोड़ के सड़क निर्माण के बजट को मंजूरी मिलेगी तो सड़क भी बना दी जाएगी। संवाद
सड़क के चौड़ीकरण की मांग को कांग्रेस भी मुखर
सितारगंज। सिडकुल सड़क के चौड़ीकरण की मांग को लेकर कांग्रेस भी मुखर हो गई है। मंगलवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के सदस्य एसडीएम दफ्तर पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शन के बाद राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम के प्रतिनिधि मनोज शर्मा को सौंपा।
कहा कि सिडकुल मार्ग पर सैकड़ों व्यावसायिक वाहन चल रहे हैं और खनन से सरकार को प्रति महीने करोड़ों की आय होती है लेकिन सड़क को चौड़ा नहीं किया जा रहा है और न ही जर्जर सड़क की मरम्मत ही कराई जा रही है। उन्होंने राज्यपाल से सड़क पर वाहनों की अधिकता को देखते हुए चौड़ीकरण कर गुणवत्तायुक्त सड़क निर्माण कराने की मांग की। साथ ही राज्य सरकार को सड़क हादसों की रोकथाम और जाम से निजात दिलाने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश देने की मांग की। वहां ब्लॉक अध्यक्ष करन जंग, नगराध्यक्ष हरपाल सिंह, शिववर्धन सिंह, जिलानी अंसारी, शाकिर अली, यूसुफ मलिक, दयानंद सिंह, आजम मलिक, इस्तियाक अंसारी, वसीम मियां, महात्मा सिंह आदि थे।

फोरलेन सड़क का हो निर्माण
सितारगंज। खालसा डंपर एसोसिएशन ने एसडीएम मुक्ता मिश्र और विधायक सौरभ बहुगुणा को ज्ञापन देकर सिडकुल सड़क को फोरलेन किए जाने और खनन सामग्री के स्टॉक पुन: बहाल करने की मांग की। कहा कि स्टॉक बंद होने से नंधौर नदी से उपखनिज लाने वाले वाहन सीधे क्रशर पर आ रहे हैं। इससे सड़क पर वाहनों का भार बढ़ गया है, जिस कारण दुर्घटनाएं हो रही हैं। वहां एसोसिएशन के अध्यक्ष गुरदीप सिंह चौहान, विक्कर सिंह, गुरसाहब सिंह गिल, बलवंत सिंह, कुलदीप कंग, मुकीम अहमद आदि थे। (संवाद)

सितारगंज के सिसौना ग्राम पंचायत में बैठक में ग्रामीण व अधिकारीगण।

सितारगंज के सिसौना ग्राम पंचायत में बैठक में ग्रामीण व अधिकारीगण।- फोटो : SITARGANJ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed