{"_id":"635192aab8e62d6b302b652a","slug":"civic-aminities-rudrapur-news-hld479654523","type":"story","status":"publish","title_hn":"चालक-परिचालकों को लगातार 11 दिन ड्यूटी करने पर मिलेंगे एक हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चालक-परिचालकों को लगातार 11 दिन ड्यूटी करने पर मिलेंगे एक हजार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। दिवाली पर्व पर रोडवेज परिवहन निगम ने चालक-परिचालकों व कार्यशाला कर्मियों को इनाम देने के लिए एक योजना चलाई है। इस दौरान 11 दिन तक लगातार ड्यूटी करने वाले चालक-परिचालकों को एक हजार रुपये व कार्यशाला कर्मियों को 600 रुपये का इनाम दिया जाएगा। इसके अलावा अन्य कर्मचारी यदि लगातार 11 दिन तक ड्यूटी करेंगे तो उन्हें भी 500 रुपये का इनाम दिया जाएगा।
दिवाली पर्व के दौरान कई चालक-परिचालक व कर्मचारी छुट्टी लेते हैं। इससे बसों के संचालन पर असर पड़ता है और यात्रियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसे ध्यान में रखते हुए परिवहन निगम ने कर्मचारियों के लिए योजना निकाली है ताकि कर्मचारी ड्यूटी पर आएं और बसों का संचालन प्रभावित न हो।
परिवहन निगम के महाप्रबंधक दीपक जैन ने जारी किए प्रपत्र में बताया है कि 20 अक्तूबर से 31 अक्तूबर तक लगातार ड्यूटी करने वाले सभी चालक-परिचालकों को एक हजार रुपये दिए जाएंगे। इस अवधि में छुट्टी न लेने वाले कार्यशाला कर्मियों को 600 रुपये मिलेंगे जबकि ठेका कर्मियों व लिपिक कर्मचारियों को पांच सौ रुपये प्रोत्साहन राशि के रूप में दिए जाएंगे।
विज्ञापन
सबसे कम आय देने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई
रुद्रपुर। लगातार 11 दिन तक ड्यूटी करने वाले चालक-परिचालकों को प्रोत्साहन राशि दी जाएगी तो वहीं कम आय देने वाले चालक-परिचालकों के खिलाफ कार्रवाई भी होगी। महाप्रबंधक दीपक जैन ने कहा है कि दिवाली के दौरान प्रत्येक डिपो से कम आय देने वाले पांच चालक-परिचालकों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी। संवाद