फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Civic aminities

एनएच-74 मुआवजा मामले में की मुख्यमंत्री से शिकायत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Oct 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Civic aminities
सूचनार्थ
विज्ञापन

एनएच-74 मुआवजा मामले में की मुख्यमंत्री से शिकायत
मुआवजे की एक करोड़ धनराशि पड़ोसी को देने का आरोप
विभागीय अधिकारियों पर लगाया लापरवाही का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। एनएच-74 मामले में राइस मिलर के हिस्से का मुआवजा पड़ोसी को देने की शिकायत मुख्यमंत्री से की गई है। मुख्यमंत्री ने मामले की जांच का आश्वासन दिया है। वहीं मुआवजा प्रकरण में विभागीय अधिकारियों पर लापरवाही का भी आरोप लगाया गया है। फिलहाल विभागीय अधिकारी इस मामले में चुप्पी साधे हुए हैं।
सीएम पुष्कर सिंह धामी को दिए गए शिकायती पत्र में राइस मिलर घनश्याम दास अग्रवाल ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग-74 काशीपुर रोड पर खसरा नंबर 48 में उनकी राइस मिल स्थित है। सिंघल एग्रो मिल्स का गोदाम व चहारदीवारी के सड़क चौड़ीकरण में आने के चलते करीब एक करोड़ की धनराशि का मुआवजा जारी किया गया है।
विज्ञापन

आरोप है कि यह मुआवजा राशि पड़ोसी को दे दी गई है जिसे वर्ष 2018 में तत्कालीन जिलाधिकारी के आदेश पर दिया गया है। आरोप है कि इससे संबंधित रिपोर्ट गलत लगाई गई है। मौके पर एनएच का निर्माण कार्य भी पूर्ण दिखाया गया है जबकि चहारदीवाराी और गोदाम आज भी भौतिक रूप से सुरक्षित हैं जहां कोई निर्माण कार्य नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में राष्ट्रीय राजमार्ग की ओर से जानकारी व प्रमाणपत्र भी देने का दावा किया गया है। पीड़ित घनश्याम दास अग्रवाल ने बताया कि सीएम ने मामले की जांच करने का आश्वासन दिया है। वहीं पड़ोसी का कहना है कि उनकी जमीन में घनश्याम दास बीते तीन साल से काबिज हैं। भय के चलते उन्होंने इसकी शिकायत किसी से नहीं की।

कोट
इस संबंध में शिकायत प्राप्त हुई है, मामले की सच्चाई का पता करने के लिए जांच कराई जाएगी। उसके बाद ही स्पष्ट स्थिति सामने आएगी। - युगल किशोर पंत, जिलाधिकारी, ऊधमसिंह नगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed