फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Civic aminities

समाज कल्याण कार्यालय के सभी कर्मचारियों का वेतन रोका, कार्यबहिष्कार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Aug 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Civic aminities
रुद्रपुर। विशिष्ट दिव्यांग आईकार्ड (यूडीआईडी) की पोर्टल में एंट्री न करने पर जिला समाज कल्याण अधिकारी ने पूरे स्टाफ का वेतन रोक दिया। जुलाई का वेतन नहीं मिलने पर कर्मचारियों ने शनिवार को कार्यबहिष्कार किया। इस दौरान कई दिव्यांग व वृद्धजन कार्यालय से बैरंग लौट गए।
विज्ञापन

जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय के कर्मचारियों ने वेतन रुकने पर मुख्य विकास अधिकारी व समाज कल्याण निदेशक को पत्र लिखा है। इसके साथ ही आगे की रणनीति बनाने के लिए उत्तराखंड अधिकारी कर्मचारी शिक्षक संगठन, मिनिस्टीरियल फेडरेशन, कर्मचारी संयुक्त परिषद आदि से भी सहयोग मांगा है। कर्मचारियों ने कहा कि शासन की ओर से पति-पत्नी दोनों को पेंशन का लाभ दिए जाने के निर्देश दिए गए हैं। इस कारण कार्यालय में भारी संख्या में पेंशन आवेदन आ रहे हैं। साथ ही विधानसभा चुनाव के दौरान जिले से 3688 दिव्यांगों की पेंशन रोकी गई थी।
विज्ञापन

वर्तमान में इन दिव्यांगों की पेंशन जारी करने का कार्य गतिमान है। आवेदन पत्रों में आय प्रमाणपत्र, राशन कार्ड, आधार कार्ड को भी ऑनलाइन क्रास चेक करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी पटलों के कर्मचारियों को पेंशन के अतिरिक्त सौंपे गए अन्य कार्य भी संपादित करने पड़ रहे हैं। कहा कि जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र की ओर से दिव्यांगों को जितना डाटा दिया गया उतना ऑनलाइन कर दिया गया है। वर्तमान में 3200 यूडीआईडी कार्ड बनाए जाने हैं। समाज कल्याण निदेशक बीएल फिरमाल ने कहा कि मामला संज्ञान में है, कर्मचारियों को वेतन दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed