फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Civic aminities.

तीन महीने से अनुपस्थित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को ड्यूटी से हटाया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Aug 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Civic aminities.
रुद्रपुर। काशीपुर के ग्रामीण आंगनबाड़ी केंद्र दभौरा-1 में तीन महीने से अनुपस्थित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को ड्यूटी से बर्खास्त कर दिया गया है। इसके साथ ही काशीपुर की बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) को भी चेतावनी देकर आंगनबाड़ी केंद्रों में निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

आरटीआई कार्यकर्ता अनिल कुमार की ओर से जून में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के खिलाफ शिकायत की गई। लोक सूचना अधिकारी और काशीपुर की सीडीपीओ की ओर से आरटीआई कार्यकर्ता को चार दिन विलंब से सूचना दी गई। इस पर अपीलीय अधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी की ओर से सीडीपीओ को चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

जिला कार्यक्रम अधिकारी उदय प्रताप सिंह ने कहा कि अनियमितता मिलने पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अनीता देवी को हटा दिया गया है। कहा कि सीडीपीओ को निर्देश दिए हैं कि तीन दिन के भीतर आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण कर सहायिका से कार्य करवाया जाए। कहा कि सीडीपीओ को भविष्य में इस तरह की गलती न करने और आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed