फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Civic aminities.

देहरादून-हल्द्वानी-पंतनगर-पिथौरागढ़ हेली सेवा पर ग्रहण

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Civic aminities.
पंतनगर में पवन हंस लिमिटेड का प्रतीकात्मक हेलीकॉप्टर। - फोटो : RUDRAPUR
पंतनगर। विधानसभा चुनाव से ठीक पहले देहरादून-हल्द्वानी-पंतनगर-पिथौरागढ़ के बीच शुरू हुई पवन हंस लिमिटेड की हेली सेवा को ग्रहण लग गया है। हवाई सेवा प्रदाता कंपनी पवन हंस लिमिटेड प्रबंधन ने इस हेली सेवा को सात जून से बंद कर दिया है। इस हेली सेवा के बंद होने से गढ़वाल-कुमाऊं के बीच आवागमन करने वाले हवाई यात्रियों को एक बार फिर झटका लगा है।
विज्ञापन

आठ अक्तूबर 2021 को उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) की ओर से देहरादून-हल्द्वानी-पंतनगर-पिथौरागढ़ के बीच हेली सेवा शुरू की गई थी। इसमें पवन हंस लिमिटेड कंपनी का छह सीटर हेलीकॉप्टर सेवाएं दे रहा था। यह हेलीकॉप्टर देहरादून से सुबह नौ बजे उड़ान भरकर हल्द्वानी, फिर पंतनगर और पंतनगर से पिथौरागढ़ पहुंचता था। वापसी में पिथौरागढ़ से पंतनगर, फिर हल्द्वानी और अंत में देहरादून पहुंचता था। इसका देहरादून से हल्द्वानी के बीच किराया 5683 रुपये और पंतनगर से पिथौरागढ़ का किराया 4625 रुपये निर्धारित था।
विज्ञापन

इस हेली सेवा के पहले दिन देहरादून से पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचे सांसद अजय टम्टा ने यात्रियों का स्वागत और पिथौरागढ़ जा रहे यात्रियों को विदाई देते हुए कहा था कि यह हेली सेवा गढ़वाल व कुमाऊं के बीच यात्रियों के लिए सेतु का कार्य करेगी लेकिन पवन हंस की ओर से इस हेली सेवा को सात जून से बंद कर दिया गया है। हालांकि कंपनी के अधिकारियों का तर्क है कि केदारनाथ मार्ग पर जरूरत को देखते हुए हेलीकॉप्टर को इस हवाई मार्ग पर लगाया गया है। केदारनाथ यात्रा समाप्त होने के बाद फिर से इस रूट पर हेली सेवा का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पवन हंस लिमिटेड की देहरादून-हल्द्वानी-पंतनगर-पिथौरागढ़ के बीच संचालित हेली सेवा बीती सात जून से बंद चल रही है। सेवा बंद होने के कारण की जानकारी नहीं है। यह हेली सेवा पहले भी एक-दो बार बाधित हो चुकी है।
- राजीव पुनेठा, डायरेक्टर, पंतनगर एयरपोर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed