फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Civic aminities.

हल्की बारिश ने खोल दी ड्रेनेज सिस्टम की पोल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 24 May 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Civic aminities.
रुद्रपुर में सिविल लाइन मार्ग पर हुआ जलभराव। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। हल्की बारिश ने ही सोमवार को शहर के ड्रेनेज सिस्टम की पोल खोल दी। शहर में जगह-जगह जलभराव की समस्या रही। दोपहर बाद बारिश थमने के घंटों बाद बरसाती पानी की निकासी नहीं हो सकी। मलिन बस्ती ट्रांजिट कैंप में कई स्थानों पर कीचड़ से लोग परेशान रहे।
विज्ञापन

रुद्रपुर में सुबह करीब छह बजे से हल्की बारिश शुरू हुई जो करीब 10 बजे तक जारी रही। इसके बाद दोपहर करीब 12 बजे तक बूंदाबांदी होती रही। बरसाती पानी की निकासी न होने के कारण अग्रसेन चौक, सिविल लाइन मार्ग, काशीपुर बाईपास आदि स्थानों पर जलभराव की समस्या रही। काशीपुर बाईपास पर कूड़े से अटी नगर निगम की नालियों का बदबूूदार पानी सड़क पर उतर आया। इससे राहगीरों को दिक्कतें हुईं। पिछले दिनों काशीपुर बाईपास पर जलभराव के चलते एक बुजुर्ग नाली में गिर गए थे जिन्हें राहगीरों व आसपास के दुकानदारों ने नाली से बाहर निकाला था।
विज्ञापन

रुद्रपुर रोडवेज स्टेेशन में यात्रियों के वेटिंग रूम में बरसाती पानी घुस गया। पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से जिले में 11.4 एमएम बारिश हुई थी। मंगलवार को मौसम साफ रहेगा लेकिन पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश होने पर आसमान पर बादल छाए रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

26 मई के बाद प्री-मानसून व 10 जून तक मानसून पहुंचने की संभावना
रुद्रपुर। तराई में इसी सप्ताह प्री-मानसून के पहुंचने की संभावना है। मानसून जून के दूसरे सप्ताह के मध्य में पहुंचेगा। मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि जिले में 26 मई के बाद प्री-मानसून पहुंचने की संभावना है। आठ से 10 जून तक मानसून पहुंच सकता है। संवाद

---
आठ डिग्री लुढ़का पारा, गर्मी से मिली राहत
रुद्रपुर। तराई में सोमवार को हुई हल्की बारिश से लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली। जिले का अधिकतम तापमान करीब आठ डिग्री सेल्सियस नीचे लुढ़क गया। सोमवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया और रविवार का अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस था। इसी तरह न्यूनतम तापमान भी 20.7 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। सोमवार को न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस था। संवाद
---
इन स्थानों पर है जलभराव की समस्या
- इंडेन गैस एजेंसी परिसर।
- अग्रसेन चौक।
- काशीपुर बाइपास।
- गांधी पार्क के सामने।
- सिविल लाइन मार्ग।
- ट्रांजिट कैंप।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed