{"_id":"61796b978415e36062410711","slug":"civic-aminities-rudrapur-news-hld4427896114","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिलेभर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिलेभर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में किया प्रदर्शन
रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन करतीं जिलेभर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता।
- फोटो : RUDRAPUR
Link Copied
ंदो सूत्री मांगों को लेकर जिले भर की सैकड़ों आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पहुंचकर धरना प्रदर्शन किया। इसके बाद एसडीएम प्रत्यूष सिंह को ज्ञापन देकर कार्यवाही की मांग की।
विज्ञापन
उत्तराखंड आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के आह्वान पर बाजपुर, सितारगंज, गदरपुर और रुद्रपुर समेत जिलेभर की सैकड़ों आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बुधवार को कलक्ट्रेट पहुंचीं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कहा कि वह कई वर्षों से राज्य कर्मचारी घोषित करने या फिर न्यूनतम मजदूरी प्रतिदिन 600 रुपये के हिसाब से महीने में 18 हजार रुपये वेतन की मांग कर रहीं हैं, लेकिन सरकार की ओर से कोई भी निर्णय नहीं लिया जा रहा है।
विज्ञापन
कहा कि मिनी आंगनबाड़ी को भी समान काम समान वेतन दिया जाए। कहा कि सरकार को उनकी जायज मांगों पर सुनवाई करनी चाहिए। इस दौरान वहां गदरपुर ब्लॉक अध्यक्ष सुचित्रा, सोनामनी घोष, मालती देवी, शिवानी बाला, कल्पना, अल्पना, पूजा, आरती, सपना आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।