{"_id":"60f47d298ebc3e7352231cbd","slug":"civic-aminities-rudrapur-news-hld431635189","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंगाली महासभा के राजकुमार अध्यक्ष बने और सरोज वरिष्ठ उपाध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंगाली महासभा के राजकुमार अध्यक्ष बने और सरोज वरिष्ठ उपाध्यक्ष
विज्ञापन
नगर पंचायत सभागार में बंगाली समुदाय के जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों की हुई बैठक में विधिवत रुप से बंगाली महासभा उत्तराखंड का गठन किया गया। इसमें सर्वसम्मति से राजकुमार शाह को प्रदेश अध्यक्ष और सरोज मंडल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुना गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने बंगाली समाज की समस्याओं और हितों की रक्षा के लिए समाज के लोगों को एकजुट करने का संकल्प लिया।
रविवार को नगर पंचायत परिसर में समाजसेवी हिमांशु सरकार की अध्यक्षता में बंगाली समाज के लोगों की बैठक की गई, जिसमें बंगाली महासभा के गठन के लिए शक्तिफार्म, रुद्रपुर और दिनेशपुर क्षेत्र से तीन-तीन वरिष्ठ लोगों को लेकर एक निर्वाचन कमेटी का गठन किया गया। निर्वाचन कमेटी ने अध्यक्ष व वरिष्ठ उपाध्यक्ष के अलावा गोविंद तालुकदार उपाध्यक्ष, विपुल मंडल महासचिव,पंकज वासु सचिव , प्रशांत मंडल मंत्री, आशीष सरदार कोषाध्यक्ष व सुभाष सरकार को कोर कमेटी के अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी।
कमेटी ने शीघ्र ही सभी पदाधिकारियों को प्रदेश भर के बंगाली क्षेत्रों में जाकर स्थानीय कमेटी का गठन करने के साथ 21 सदस्यीय मुख्य कमेटी के गठन के निर्देश दिए। अध्यक्ष शाह ने कहा कि दलगत राजनीति से ऊपर उठकर बंगालियों के हितों की लड़ाई लड़ना समिति का मुख्य उद्देश्य है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष सरोज मंडल ने कहा बंगालियों के उत्थान के लिए समाज के सभी लोगों के साथ मिलकर संघर्ष किया जाएगा।
विज्ञापन
कार्यक्रम में सामाजिक संस्था नन्हें कदम के कार्यकर्ताओं को पूरी कोरोना काल में किए गए सराहनीय कार्य के लिए सम्मानित किया गया। वहां पर नगर पंचायत अध्यक्ष सीमा सरकार, चंद्रकांत मंडल, विजय मंडल नारायण शाह, अनादि मंडल, रोबिन खान, कार्तिक मंडल सहित अनेक मौजूद रहे।