फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Civic aminities

नगला नगर पंचायत में जवाजरनगर को शामिल नहीं करने की मांग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Mar 2021 12:43 AM IST
विज्ञापन
Civic aminities
जवाहर नगर को नगर पंचायत में शामिल करने के विरोध में प्रदर्शन करते ग्रामीण। - फोटो : RUDRAPUR
ग्राम जवाहरनगर में स्व. श्यामलाल बर्मा प्रांगण में बने पंचायत भवन में ग्रामीणों ने बैठक कर गांव को नगर पंचायत में शामिल करने का कड़ा विरोध किया। उन्होंने प्रदर्शन करने के साथ ही जवाहरनगर को गांव ही रहने देने की मांग की।
विज्ञापन

शनिवार को ग्रामीणों ने बैठक कर एक दूसरे को होली की बधाई दी। कहा कि नगला नगर पंचायत में फूलबाग, नगला, गोल गेट को जोड़ा गया है। इन जगहों पर लोक निर्माण, वन निगम, सिंचाई और पंतनगर विवि की जमीन पर लोग काबिज हैं। स्वतंत्रतासंग्राम सेनानियों के गांव जवाहरनगर को नगर पंचायत में शामिल किया जा रहा है जो गलत है। क्षेत्रीय विधायक जनता को गुमराह करने का काम कर रहे हैं। बिशन सिंह मेहरा ने कहा कि ग्राम जवाहरनगर को ग्राम सभा में ही रहने दिया जाए। यह राजस्व गांव होने के साथ ही स्वतंत्रतासंग्राम सेनानियों का गांव है।
विज्ञापन

डॉ. गणेश उपाध्याय ने कहा कि जवाहरनगर ग्राम सभा का नाम देश के प्रथम प्रधानमंत्री स्व. जवाहर लाल नेहरू के नाम पर रखा गया था जिसमें स्वतंत्र संग्राम सेनानियों के लोगों को जमीन आवंटित की गई थी। आज जवाहर लाल नेहरू के नाम को समाप्त करने की साजिश की जा रही है, इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सुंदर पटवाल ने कहा कि विधायक नगर पंचायत की आड़ में सरकारी जमीन पर काबिज लोग को वैध करने का काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्याम लाल वर्मा ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिवार के गांव का अस्तित्व मिटाने का काम किया जा रहा है। जीवन सिंह लुधियाना ने कहा कि अगर जवाहरनगर को नगर पंचायत में शामिल किया गया तो इसके खिलाफ अनशन सहित अन्य कदम उठाए जाएंगे। वहां बीडीसी लता पटवाल, ग्राम प्रधान दीपा कांडपाल, दिग्विजय खाती, उमेश वर्मा, सुरेश शर्मा, विनोद कुमार, राजेंद्र पटवाल, संजय पटवाल सहित अनेक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed