फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Civic aminities

तराई किसान संगठन करेगा भाजपा की किसान रैली का विरोध

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Dec 2020 12:41 AM IST
विज्ञापन
Civic aminities
गाजीपुर बॉर्डर पर धरना देते ऊधमसिंह नगर के किसान। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। कृषि कानूनों के समर्थन में बृहस्पतिवार को रुद्रपुर में होने वाली भाजपा की किसान रैली का तराई किसान संगठन ने विरोध करने का ऐलान किया है। संगठन का कहना है कि कृषि कानून किसानों के हित में नहीं है।
विज्ञापन

कृषि कानूनों के खिलाफ ऊधम सिंह नगर के सैकड़ों किसान दिल्ली के गाजीपुर बॉर्डर पर डटे हुए हैं। जिले से लगातार किसान गाजीपुर सीमा पर पहुंच रहे हैं। तराई किसान संगठन के अध्यक्ष तजिंदर सिंह विर्क ने कहा कि कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग को लेकर वह धरना दे रहे हैं। जिले के सैकड़ों किसान धरने में शामिल है। उन्होंने कहा कि रुद्रपुर में बृहस्पतिवार को आयोजित भाजपा की किसान रैली का तराई किसान संगठन विरोध करेगा।
विज्ञापन

संगठन से जुड़े व दूसरे किसान भी इस विरोध में शामिल रहेंगे। उन्होंने कहा कि गाजीपुर बॉर्डर आ रहे किसानों को रास्तों पर रोका जा रहा है। उन्होंने बताया कि आंदोलन मेें अब तक कई किसान शहीद हुए हैं। इधर, रुद्रपुर के बिगवाड़ा निवासी किसान विक्रमजीत सिंह ने कहा कि कृषि कानून किसानों के खिलाफ हैं। उन्होंने जिले के किसानों से भाजपा की किसान रैली का विरोध करने की अपील की है। विक्रमजीत ने आरोप लगाया कि भाजपा की केंद्र सरकार किसानों की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है। सरकार की ओर से किसान आंदोलन को कुचलने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed