फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Civic aminities.

आंधी से टूटे पेड़, बिजली आपूति हुई ठप

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 24 May 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Civic aminities.
खटीमा। आंधी के साथ हुई मूसलाधार बारिश सेेेेेेेेेेेे क्षेत्र में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। आंधी से जगह-जगह बिजली लाइनों पर पेड़ व टहनियां गिरने से बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बिजली विभाग की टीमें क्षतिग्रस्त लाइनों की मरम्मत में जुटी रहीं। बिजली गुल होने से लोग परेशान रहे। बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। कई स्थानों पर नालियों की सफाई न होने से कई स्थानों में जलभराव की स्थिति हो गई। आंधी से आम, लीची को नुकसान हुआ।
विज्ञापन

सोमवार सुबह अचानक चली तेज आंधी के बाद हुई मुसलाधार बारिश से क्षेत्र में जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया। आंधी से बिजली की लाइनों पर पेड़ व टहनियां गिरने से कई स्थानों पर बिजली पोल क्षतिग्रस्त हो गए। बारिश से क्षेत्र में पड़ रही भीषण गर्मी से लोगों ने राहत की सांस ली। हल्दी घेरा पावर स्टेशन के अंतर्गत कई बिजली पोल टूटने के चारों फीडरों चंदेली, उलानी, चांदा, पोलीगंज की पांच घंटे विद्युत सप्लाई ठप हो गई। ऊर्जा निगम की कई टीमें क्षतिग्रस्त लाइनों को ठीक करने में जुटी हुई हैं। बारिश के चलते क्षेत्र में नालियों की साफ-सफाई न होने से जलभराव की स्थिति बनी रही। सड़कों पर जलभराव होने से लोगों का आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बारिश से नगर के सितारगंज रोड पर नालियों की सफाई न होने पर सड़क की पटरियों पर पानी भर गया।
विज्ञापन

इनसेट
चाय की दुकान में गिरा पेड़, लोग बाल-बाल बचे
खटीमा। सोमवार सुबह आई आंधी से ग्राम मझोला में उर्मिला देवी की चाय की दुकान पर पेड़ गिर गया जिससे झोपड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के समय दुकान में बैठकर चाय पी रहे ग्राहक बाल-बाल बच गए। झोपड़ी पर पेड़ गिरने से दुकान स्वामी को लगभग बीस हजार रुपये का नुकसान हो गया।

खटीमा में हल्दी घेरा सब स्टेशन क्षेत्र में आंधी से क्षतिग्रसत विद्युत पोल। संवाद

खटीमा में हल्दी घेरा सब स्टेशन क्षेत्र में आंधी से क्षतिग्रसत विद्युत पोल। संवाद- फोटो : KHATIMA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed