{"_id":"5f932bc38ebc3e9b8c5d7327","slug":"civic-aminities-khatima-news-hld401654472","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऐठा नाले से टनकपुर रोड तक नापजोख कर लगाए निशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऐठा नाले से टनकपुर रोड तक नापजोख कर लगाए निशान
विज्ञापन
खटीमा में टनकपुर रोड में जामा मस्जिद के पास चिन्हित अतिक्रमण की नामजोख का निरीक्षण करतीं एसडीएम ?
- फोटो : KHATIMA
अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत स्थानीय प्रशासन ने ऐंठा नाले से टनकपुर रोड जामा मस्जिद की दुकानों के फ्रंट की नापजोख की। एसडीएम निर्मला बिष्ट की देखरेख में टीम ने रोडवेज बस स्टेशन, अरोड़ा मार्केट के आगे की दुकानों की मुख्य मार्ग से नापजोख की।
रोडवेज बस स्टेशन के आगे की दुकानों के अतिक्रमण को चिह्नित किया। एसडीएम ने कहा कि हाईकोर्ट के आदेश के अनुपालन में जनहित में दायर याचिका के तहत कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने कहा कि चिह्नित अतिक्रमण को हटाकर जल्द ही रिपोर्ट न्यायालय में पेश की जाएगी। संवाद
अतिक्रमण हटाने में प्रशासन समान मापदंड अपनाए
खटीमा। पूर्व पालिकाध्यक्ष एवं पूर्व किसान आयोग उपाध्यक्ष वहीदउल्ला खान ने कहा कि अतिक्रमण हटाने के नाम पर व्यापारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है। शासन-प्रशासन यदि अतिक्रमण हटाना चाहता है तो वह कोतवाली परिसर से दोनों तरफ समान रूप अतिक्रमण हटाते हुए टनकपुर रोड पर काम करें। पूर्व पालिकाध्यक्ष खान एवं सदर जामा मस्जिद कमेटी सदर नजमूल हसन ने कहा कि पूरे शहर अतिक्रमण हटाने में समान मापदंड होना चाहिए। संवाद