{"_id":"636020e5b9d44749ba025ee0","slug":"civic-aminities-kashipur-news-hld480520687","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईजी ने किया आरपीएफ पोस्ट का निरीक्षणए कर्मियों की समस्याएं सुनीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईजी ने किया आरपीएफ पोस्ट का निरीक्षणए कर्मियों की समस्याएं सुनीं
काशीपुर। रेलवे सुरक्षा बल के पूर्वोत्तर रेलवे के महानिरीक्षक सह प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त तारिक अहमद ने काशीपुर पहुंचकर रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट का निरीक्षण किया। उन्होंने बैरक, मालखाने, शस्त्रागार की व्यवस्थाओं को भी परखा। आईजी ने लंबित विवेचनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
काशीपुर आरपीएफ पोस्ट पर पहुंचे तारिक अहमद ने थाने के दस्तावेजों का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने रिकॉर्ड का रख-रखाव दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। आईजी ने पोस्ट की बैरक की व्यवस्था को भी देखा। स्टाफ के सुरक्षा सम्मेलन में वह पुलिस कर्मियों की समस्याओं से भी रूबरू हुए। उन्होंने समस्याओं को नोट कराकर उनके समाधान के लिए अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देश दिए। आईजी ने लंबित विवेचनाओं को तेजी से निस्तारित करने के निर्देश दिए। साथ ही रेल अपराध से जुड़े अपराधियों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई करने की हिदायत दी। वहा इज्जतनगर मंडल के वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त ऋषि पांडे व आरपीएफ काशीपुर प्रभारी निरीक्षक रणदीप सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।