काशीपुर। प्रगतिशील भोजनमाता संगठन ने दो महीने से वेतन नहीं मिलने पर सोमवार को एसडीएम कार्यालय में प्रदर्शन कर नारेबाजी की।
ज्ञापन में कहा कि वे लोग प्राथमिक विद्यालयों व मान्यता प्राप्त विद्यालयों में मध्याह्न भोजन बनाने का काम करती हैं। कहा कि इस बढ़ती महंगाई में भोजनमाताओं को मात्र तीन हजार रुपये मानदेय दिया जाता है। इतनी कम अजीविका में वह अपने परिवार का भरण-पोषण करने में असमर्थ हैं। वहीं दो महीने हो गए लेकिन अभी तक उनको वेतन नहीं मिला है।
मांग की कि उनका रुका वेतन जल्द दिलाया जाए। चेतावनी दी यदि जल्द वेतन नहीं मिला तो भोजनमाता यूनियन उग्र आंदोलन करेगी। इसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। वहां संगठन की अध्यक्ष कमलेश, राधा, गुड्डी, सपना रानी, कमला देवी, गोविंदी, कमलेश रानी, अनीता, सरिता वर्मा, यशोदा देवी, प्रगतिशील महिला एकता केंद्र की समनदीप कौर, आरती आदि मौजूद रहीं। संवाद