फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Civic aminities .

तराई में सैकड़ा हुआ पैट्रोल, डीजल 93.70 रुपये तक पहुंचा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 31 Mar 2022 11:58 PM IST
विज्ञापन
Civic aminities .
काशीपुर में मंहगाई के विरोध में नगरनिगम में धरना देते कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : KASHIPUR
काशीपुर। तराई में पेट्रोल के दाम सैकड़ा को पार कर गए हैं। वहीं डीजल की कीमत अब 93. 70 रुपये हो गई है। पेट्रो पदार्थों के दाम और टोल टैक्स बढ़ने से निजी, रोडवेज, केएमयू और जेएमयू की बसों के संचालन में अतिरिक्त वित्तीय भार पड़ रहा है। जबकि निजी आपरेटर्स की बसों के किराये में पिछले चार सालों से कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। बस आपरेटर्स और निगम की यूनियनों की ओर से यात्री भाड़े में वृद्धि की मांग उठने लगी है।
विज्ञापन

पेट्रोल और डीजल के दामों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। बृहस्पतिवार को एक्स्ट्रा प्रीमियम पेट्रोल की कीमत 104 रुपये 77 पैसे, पेट्रोल की कीमतें 100.07 रुपये और डीजल के दाम 93. 67 रुपये हो गए हैं। वहीं टोल टैक्स मेें भी दस फीसदी से ज्यादा का इजाफा किया गया है। इससे बसों के संचालन में अतिरिक्त वित्तीय भार पड़ रहा है। काशीपुर-मुरादाबाद रूट पर 60 से अधिक बसें चलती हैं। चार साल पहले जब डीजल के दाम करीब 60 रुपये प्रति लीटर था, तब से निजी बसों का यात्री भाड़ा नहीं बढ़ा है। बस आपरेटर्स को 30 से 40 फीसदी अतिरिक्त वित्तीय भार सहन करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

काशीपुर-रामनगर बस यूनियन के मैनेजर इसरार अहमद ने बताया कि इस संबंध में परिवहन विभाग के अधिकारियों को प्रत्यावेदन दिया जाएगा। परिवहन निगम के कर्मचारी संगठनों की ओर से किराया बढ़ाए जाने की मांग उठने लगी है। उनका कहना है कि दो साल पहले बसों का किराया बढ़ाया जा रहा है। निगम पहले से घाटा झेल रहा है। वहीं उत्तराखंड परिवहन निगम की एमडी डॉ. रंजना राजगुरु ने बताया कि अभी पेट्रो पदार्थों और टोल टैक्स के कारण होने वाले वित्तीय भार को लेकर अध्ययन किया जाएगा। उसके बाद ही कुछ फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

काशीपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने टोल टैक्स में भी दस फीसदी तक की वृद्धि कर दी है। टोल शुल्क बढ़ने के बाद अब देहरादून और दिल्ली रूट पर टोल की दरें निम्न प्रकार हो गई हैं।
देहरादून रूट की प्रस्तावित दरें-
टोल पुरानी दरें नई दरें
कुंडा 500 550
जसपुर 500 550
नगीना 500 550
डोईवाला 580 638
दिल्ली रूट की प्रस्तावित दरें-
टोल नई दरें पुरानी दरें
बिलासपुर 330 363
रामपुर 380 418
जोया 190 209
ब्रजघाट 280 308
महंगाई के विरोध में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन
काशीपुर। बढ़ती महंगाई को लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेसियों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित कांग्रेसियों ने नगरनिगम परिसर में प्रदर्शन कर धरना दिया।
बृहस्पतिवार को कांग्रेस नेेता एनसी बाबा के नेतृत्व में कार्यकर्ता निगम परिसर में एकत्र हुए। उन्होंने महंगाई को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ नारेबाजी की। कहा कि बीते फरवरी और मार्च के दौरान घरेलू गैस सिलिंडर और अन्य जरूरी चीजों के दामों में बेतहाशा वृृद्धि की गई है। सिलिंडर 899 से बढ़कर 950 रुपये तक पहुंच चुका है। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भी बढ़ोतरी हुई है। सरसों के तेल से लेकर सभी खाद्य वस्तुओं के दाम बढ़े हैं। महंगाई की मार से जनता परेशान है। कांग्रेस नेता नरेंद्र चंद सिंह बाबा ने भाजपा पर लोगों के साथ धोखा देने का आरोप लगाया।

कांग्रेस नेता अलका पाल ने कहा कि भाजपा सरकार को आम लोगों की समस्याओं से कोई सरोकार नहीं है। महंगाई से महिलाओं की रसोई का बजट बिगड़ गया है। वहां ब्रहमा पाल, चेतन अरोरा, प्रभात साहनी, राजीव चौधरी, सारिम सैफी, गौतम मेहरोत्रा, टीका सिंह सैनी, महेंद्र बेदी, शाह आलम, जितेंद्र सरस्वती, इलियास माहिगीर, सोनू मेहरा, मंसूर अली मंसूरी, ओमपाल चौहान, हरीश त्रिपाठी, अनित मारकंडे, अनु गुप्ता, कमल गुजराल आदि थे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की अनुपस्थिति चर्चा में रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed