फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Civic aminities.

फर्मों का सर्वे कराया जाए

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Civic aminities.
जसपुर में लकड़ी व्यापारियों की समस्याओं को सुनते अधिकारीगण - फोटो : KASHIPUR
राज्य कर विभाग के अधिकारियों ने लकड़ी व्यापारियों की समस्याओं को सुनकर निस्तारण का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सुभाष चौक के निकट एक बैंक्वेट हॉल में आयोजित बैठक में व्यापारियों ने अधिकारियों से मांग की कि जीएसटी पंजीकरण करने से पहले फर्मों का सर्वे कराया जाए। फर्जी फर्म होने से लकड़ी व्यापार के कारोबार पर विपरीत असर पड़ रहा है।
फर्जी फर्मों को पकड़ने के लिए राज्य कर विभाग के अधिकारियों की टीमों का गठन किया जाए। रुद्रपुर से आए एडीशनल कमिश्नर बीएस नबियाल, असि. कमिश्नर पूजा पांडे ने कहा कि जिन फर्मों ने जीएसटी में पंजीकरण करा लिया लेकिन लकड़ी का काम न कर बिल भेज रहे हैं, उनकी छानबीन करने के लिए लकड़ी व्यापारियों से इन फर्मों को तलाश करवाने में अधिकारियों के साथ सहयोग की अपील की गई है।
विज्ञापन

एडीशनल कमिश्नर बीएस नबियाल ने दो टीमें जांच के लिए गठित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने लकड़ी व्यापारियों की समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। वहां लकड़ी व्यापार मंडल अध्यक्ष शाहनवाज आलम, हाजी जफर, हाजी शमशाद, याकूब, सलीम अहमद, रईस अहमद, शाहिद हुसैन, विक्की, शराफत हुसैन, इरशाद अहमद ,अनवर अली, हाजी नौशाद, शमशाद हुसैन आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed