फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Civic aminities.

बिल्डर्स के कार्यालय पर व्यापारियों ने जड़ा ताला, हंगामा, नारेबाजी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 12:46 AM IST
विज्ञापन
Civic aminities.
एसडीएम आकांक्षा वर्मा। - फोटो : KASHIPUR
ओवरब्रिज निर्माण की सुस्त चाल और बदहाल सर्विस रोड को लेकर व्यापारियों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने निर्माणदायी संस्था दीपक बिल्डर्स के कार्यालय पर ताला जड़ दिया। साथ ही इंजीनियर को पकड़कर कोतवाली ले गए और जमकर नारेबाजी की। व्यापारियों के तेवर देख प्रोजेक्ट मैनेजर ने सर्विस रोड बनाने के लिए पांच दिन की मोहलत मांगी और काम पूरा करने का भरोसा दिलाया। तब व्यापारी शांत हुए।
विज्ञापन

17 नवंबर 2017 से नगर में रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) का निर्माण चल रहा है। नवंबर 2019 तक इसका काम पूरा होना था, लेकिन अभी तक निर्माण पूरा नहीं हो पाया है। दूसरी तरफ कई बार कहने के बाद भी सर्विस रोड तैयार नहीं हो पाई। इससे आसपास के दुकानदारों का काम प्रभावित हो रहा है। गड्ढे और पत्थरों की वजह से लोग चोटिल हो रहे हैं। साथ ही धूल से दुकानदार परेशान हैं।
विज्ञापन

इससे नाराज व्यापारी मंगलवार को प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष प्रभात साहनी की अगुवाई में आरओबी निर्माण करा रही कंपनी के कार्यालय में पहुंच गए। उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर जेएस मथारू और साइड इंजीनियर दीपक कुमार से व्यापारियों की काफी देर तक बहस हुई। आक्रोशित व्यापारियों ने कार्यालय का सामान बाहर निकालकर निर्माणाधीन फ्लाईओवर के नीचे रख दिया और ऑफिस में ताला जड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारियों ने कहा कि सर्विस रोड नहीं बनने से उनका खासा नुकसान हो रहा है। व्यापारी कंपनी इंजीनियर को पकड़कर कोतवाली ले आए और कोतवाल से रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। इस दौरान उन्होंने जमकर नारेबाजी की। कोतवाल ने मोबाइल पर प्रोजेक्ट मैनेजर से वार्ता की। प्रोजेक्ट मैनेजर ने पांच दिन में सर्विस रोड बनाने की बात कही। यहां आप नेता दीपक बाली, शिवम रस्तोगी, सलमान सिद्दीकी, राकेश यादव, जगमोहन बंटी, चेतन अरोरा आदि मौजूद रहे।
ओवरब्रिज फैक्ट फाइल
निर्माण शुरू-17 नवंबर 2017
निर्माण लागत- 37 करोड़
लंबाई -751 मीटर
अब निर्माण- तीसरे कार्य विस्तार में
व्यापार मंडल कुछ दिन पहले हमारे पास आया था और समस्या रखी थी। दीपावली से पहले सर्विस रोड बनाने के लिए बिल्डर दीपक से कहा गया था, लेकिन सर्विस रोड अभी तक नहीं बनी है। बुधवार को प्रोजेक्ट मैनेजर जेएस मथारू को बुलाया गया है। साथ ही एनएचएआई और बिल्डर को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि जल्द से जल्द सर्विस रोड और ओवरब्रिज का कार्य पूरा करें। वरना उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।
- आकांक्षा वर्मा, एसडीएम।
ओवरब्रिज का निर्माण धीमी गति से चल रहा है, जिससे नगर का व्यापार चौपट हो गया है। एमपी चौक से रुद्रपुर मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बंद है। लोग पैदल भी नहीं जा पा रहे हैं। लोगों को रोडवेज बस स्टेशन व रेलवे स्टेशन आने जाने में भी परेशानी हो रही है।
-प्रभात साहनी, अध्यक्ष नगर व्यापार मंडल
जब से ब्रिज का निर्माण शुरू हुआ है नगर पर ग्रहण लग गया है। दुकानदारों का काम-धंधा ठप हो गया है। रास्ता बंद होने से बाहर का ग्राहक नगर में नहीं आ सकता है। दुकानदारों को सरकारी टेक्स देना तक मुश्किल हो गया।
-जितेेंद्र अरोरा, साइबर कैफे मालिक।
ब्रिज निर्माण से लोगों के आने-जाने में रुकावट पैदा होने से बाहर का खरीदार शहर में नहीं आ रहा है, जिससे दुकानदारी ठप हो गई है। अब तो दुकानों का किराया, बिजली का बिल देना भी मुश्किल हो गया है।
-इकबाल अदीब, इलेक्ट्रानिक सामान के विक्रेता
जब से ब्रिज का निर्माण शुरू हुआ है, तब से नगर वासियों को काफी असुविधा हो रही है। निर्माण इतनी धीमी गति से चल रहा कि चार साल में पूरा नहीं हुआ। लोगों को सुविधा मिलने के बजाय कारोबार ठप हो गया।

- राजकुमार यादव, युवा

राजकुमार यादव।

राजकुमार यादव।- फोटो : KASHIPUR

जितेंद्र अरोरा।

जितेंद्र अरोरा।- फोटो : KASHIPUR

प्रभात सहानी।

प्रभात सहानी।- फोटो : KASHIPUR

इंजीनियर को पकड़ कर कोतवाली ले जाते व्यापारी।

इंजीनियर को पकड़ कर कोतवाली ले जाते व्यापारी।- फोटो : KASHIPUR

इंजीनियर को पकड़कर कोतवाली ले जाते व्यापारी।

इंजीनियर को पकड़कर कोतवाली ले जाते व्यापारी।- फोटो : KASHIPUR

बिल्डर के कार्यालय से सामान बाहर लाते व्यापारी।

बिल्डर के कार्यालय से सामान बाहर लाते व्यापारी।- फोटो : KASHIPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed