{"_id":"6171c093d1e62f1f9113c908","slug":"civic-aminities-kashipur-news-hld4421525199","type":"story","status":"publish","title_hn":"काली बस्ती के पास ढेला नदी पर बनेगा स्थायी तटबंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काली बस्ती के पास ढेला नदी पर बनेगा स्थायी तटबंध
विज्ञापन
ढेला नदी के किनारे निरीक्षण करते विधायक व एसडीएम।
- फोटो : KASHIPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काली बस्ती के पास ढेला नदी पर बनेगा स्थायी तटबंध
विधायक ने अधिकारियों के साथ किया निरीक्षण, सिंचाई विभाग प्रस्ताव बनाकर भेजेगा जिला मुख्यालय
काशीपुर। काली बस्ती के पास ढेला नदी पर स्थायी तटबंध बनाया जाएगा। बृहस्पतिवार को प्रशासनिक अधिकारियों के साथ निरीक्षण करने पहुंचे विधायक हरभजन सिंह चीमा ने यह घोषणा की।
बृहस्पतिवार शाम विधायक चीमा एसडीएम आकांक्षा वर्मा, तहसीलदार पूनम पंत सहित कई अधिकारियों के साथ काली और ढेला बस्ती का निरीक्षण करने पहुंचे। विधायक ने यहां लोगों का हाल जाना। प्रशासन की टीम ने नुकसान का आकलन किया। इस दौरान लोगों ने शिकायत करते हुए विधायक से कहा कि हर साल उन्हें बारिश के दौरान डर लगा रहता है कि वह बह न जाएं। उन्हें इस समस्या से स्थायी निजात दिलाई जाए।
लोगों की शिकायत सुनने के बाद विधायक ने अधिकारियों के साथ चर्चा की। विधायक ने बताया कि ढेला और काली बस्ती के लोग गरीब हैं। इन लोगों के डर को समाप्त करने के लिए यहां पर स्थायी तटबंध बनाया जाएगा। सिंचाई विभाग के अधिकारी प्रस्ताव तैयार करेंगे और वह प्रस्ताव जिला मुख्यालय से पास कराया जाएगा। संवाद