{"_id":"6140f77e8ebc3ef2c0714bc7","slug":"civic-aminities-kashipur-news-hld4379711127","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल टावर हटाने को लेकर संयुक्त मजिस्ट्रेट से मिले मोहल्ले वाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल टावर हटाने को लेकर संयुक्त मजिस्ट्रेट से मिले मोहल्ले वाले
विज्ञापन
टावर हटाने की मांग को लेकर संयुक्त मजिस्ट्रेट से मिलते मोहल्ले के लोग।
- फोटो : KASHIPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहल्ला ओझान व थाना साबिक में लगाए गए मोबाइल टावर को हटाने के लिए मोहल्ले वाले संयुक्त मजिस्ट्रेट से मिले। उन्होंने टावर से कैंसर व अन्य बीमारियां होने की आशंका जताते हुए टावर हटाने की मांग की।
संयुक्त मजिस्ट्रेट को सौंपे ज्ञापन में मोहल्ले वालों ने कहा कि मोहल्ला ओझान व थाना साबिक के निवासियों ने छह जुलाई को मोबाइल टावर हटाए जाने के लिए ज्ञापन दिया गया था। इसकी जांच कराई जा चुकी है। इस बीच नगर निगम में कार्यरत एक व्यक्ति ने मना करने के बावजूद टावर को लगाकर स्टार्ट भी कर दिया है। उक्त व्यक्ति कैंसर की बीमारी की बात कहकर दो साल से निगम से करीब 65000 वेतन ले रहा है।
जबकि निगम अपने कर्मचारी का पक्ष लेकर प्रशासन को गुमराह कर रहा है। लोगों का कहना है कि अगर वह बीमार है तो यह मोबाइल टावर क्यों लगवा रहा है जिससे भयानक रेडिएशन निकलती है और कैंसर जैसी गंभीर बीमारी पैदा हो रही है। मोहल्ले में बच्चों के स्कूल व धर्मशाला आदि स्थित हैं।
विज्ञापन
इससे पूर्व तत्कालीन नियति अधिकारी/ उप जिलाधिकारी ने 11 जून 2009 को मोहल्ला खालसा की जनता के विरोध को देखते हुए टाटा इंडीकॉम टावर को हटा दिया था। मोहल्लावासियों ने मोबाइल टावर हटाए जाने की मांग की है। वहां अशोक सक्सेना, गुरविंदर सिंह चंडोक, पिंकी माहेश्वरी, इरफाना, नौशाद हुसैन, संजीव, रीमा, मीनू अग्रवाल आदि थे। (संवाद)