फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Civic aminities.

बारिश में ऊबड़-खाबड़ सर्विस रोड बन रही आफत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Civic aminities.
काशीपुर में बाजपुर रोड स्थित निर्माणाधीन ओवर ब्रिज की सर्विस रोड। - फोटो : KASHIPUR
ओवरब्रिज का निर्माण समय से पूरा न होना नगरवासियों के लिए मुुसीबत बन रहा है। जनता की सुविधा के लिए ब्रिज के दोनों ओर बनाया गया सर्विस रोड ऊबड़-खाबड़ होने के कारण कीचड़ से भर गया है। ऐसे में लोग फिसल कर गिर रहे हैं और चोटिल हो रहे हैं। समय सीमा पूरी होने के एक साल आठ महीने बाद भी ब्रिज का निर्माण पूरा नहीं हो सका है। ठेकेदार के समय से काम पूरा न करने के कारण एक माह आठ महीना अतरिक्त परेशानी लोगों को झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

नगर में जाम की बढ़ती समस्या से निपटने के लिए फ्लाईओवर निर्माण को सरकार ने मंजूरी दी। निर्माण की नींव साल 2017 में डाली गई। कागजों के अनुसार निर्माण 18 नवंबर 2017 को शुरू किया गया और इसे 17 नवंबर 2019 तक पूरा कर लिया जाना था। निर्माण पूरा करने के लिए निर्माणदायी संस्था दीपक कंस्ट्रक्टशन प्राइवेट लिमिटेड को दो साल का समय दिया गया था। लेकिन दीपक कंस्ट्रक्शन समय से निर्माण कार्य पूरा नहीं कर पाया।
विज्ञापन

निर्माण 2020 में भी पूरा नहीं हो सका। ठेकेदार एक के बाद एक कार्य विस्तार मांगता गया। एक कार्य विस्तार बीता फिर दूसरा और आखिर में तीसरा कार्य विस्तार भी बीत गया। अब चौथे कार्य विस्तार में निर्माण चल रहा है। ठेकेदार ने रामनगर रोड पर यातायात सुचारु करने को अगस्त महीने का समय दिया था, अब वह भी पूरा होने का है। इसी दौरान बारिश ने दस्तक दे दी है। सर्विस रोड ऊबड़-खाबड़ होने के कारण कीचड़ से भर गया है। जिसके चलते प्रतिदिन लोग इसमें गिरकर चोटिल हो रहे हैं।-
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed