फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Civic aminities

आदर्श वार्ड में भी समस्याओं से जूझ रही जनता

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
Civic aminities
वार्ड 38 की कच्ची सड़क। - फोटो : KASHIPUR
नगर निगम के वार्ड नंबर- 38 का यूं तो नाम आदर्श वार्ड है लेकिन यह अपने नाम को कहीं से भी सार्थक नहीं करता है। मोहल्ले की पहचान बने कच्चे नालों में हमेशा जलभराव की स्थिति रहती है। वहीं, कच्ची सड़कों को खड़ंजा रोड बनाने का प्रस्ताव पास हुआ है लेकिन अभी तक सड़कें नहीं बनी हैं। हैरानी की बात है कि इसी वार्ड में जसपुर के विधायक आदेश चौहान का भी घर है।
विज्ञापन

नगर में ढेला नदी से लगा वार्ड नंबर 38 है। इसी वार्ड के बीच से लक्ष्मीपुर माइनर और महेशपुरा, कलश मंडप नाला भी बहता है। दोनों नाले कच्चे होने से बारिश में इनका पानी बाहर निकलकर वार्ड में बहता है जिससे जलभराव की समस्या आम है। यहां कई कच्ची सड़कें हैं जिन्हें खड़ंजा बनाने का प्रस्ताव पास हो गया है लेकिन अभी तक लोगों को सड़क की सुविधा नहीं मिल सकी है। शहीद मुकेश द्वार से कॉलोनी के बीच तक गुजरने वाले ढकिया गुलाबो मार्ग के दोनों ओर भी नाला न होने से घरों का पानी सड़कों पर बहता है।
विज्ञापन

वार्ड की सभी कच्ची सड़कों को खड़ंजा रोड बनाने, कच्चे नालों की दीवारें बनाने और ढेला नदी का कटाव रोकने को तटबंध पर पींचिग करने की मांग की गई है। निगम ने खड़ंजा रोड बनाने का प्रस्ताव पास कर दिया लेकिन अभी सड़कें नहीं बनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अनिल चौहान, पार्षद
वार्ड के बीच से बहने वाले कच्चे नालों का पानी कॉलोनी में फैलता है जिससे लोगों को परेशानी होती है। समय पर नालों की सफाई भी नहीं की जाती है जिससे इनमें पानी सड़ने पर संक्रामक रोगों का खतरा रहता है। - विजय पाल सिंह
वार्ड में अधिकांश सड़कें कच्ची हैं। इनमें बारिश का पानी भरने पर कीचड़ जमा होता है। इससे बच्चों को स्कूल आने-जाने में परेशानी होती है। दोपहिया वाहन चालकों के भी गिरकर चोटिल होने का खतरा रहता है।
- मोहन सिंह
वार्ड के किनारे ढेला नदी लगातार कटाव कर रही है। जिससे वार्ड के लोगों को खतरा है। कटाव रोकने के लिए नदी किनारे पींचिंग का काम करवाने की मांग लंबे समय से कर रहे हैं लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है।

- महेंद्र पाल।

काशीपुर वार्ड 38 के बीच से गुजरता महेशपुरा नाला।

काशीपुर वार्ड 38 के बीच से गुजरता महेशपुरा नाला।- फोटो : KASHIPUR

महेंद्र पाल।

महेंद्र पाल।- फोटो : KASHIPUR

मोहन सिंह।

मोहन सिंह।- फोटो : KASHIPUR

विजय पाल सिंह।

विजय पाल सिंह।- फोटो : KASHIPUR

अनिल चौहान, पार्षद।

अनिल चौहान, पार्षद।- फोटो : KASHIPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed