{"_id":"60f480a68ebc3e6d6c7d854a","slug":"civic-aminities-kashipur-news-hld4316357130","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान आंदोलन के समर्थन में गाजीपुर बार्डर पर धरने पर बैठे जसपुर विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान आंदोलन के समर्थन में गाजीपुर बार्डर पर धरने पर बैठे जसपुर विधायक
विज्ञापन
तीन कृषि कानूनों के विरोध में गाजीपुर बॉर्डर पर चल रहे किसानों के धरने पर जसपुर विधायक आदेश चौहान भी बैठे। उन्होंने कानूनों को किसान विरोधी करार दिया। रविवार को विधायक ने अपने समर्थकों के साथ गाजीपुर दिल्ली बॉर्डर पर पहुंचकर किसानों की मांगों का समर्थन किया।
विधायक ने उनके साथ धरने पर बैठे किसानों का हौसला बढ़ाया। कहा कि देश के किसान सात महीने से भी अधिक समय से गर्मी, सर्दी, बरसात में दिल्ली के बॉर्डर पर खुले आसमान के नीचे धरना दे रहे हैं।
500 से अधिक किसान अब तक आंदोलन में शहीद हो चुके हैं लेकिन केंद्र सरकार किसानों की मांगें नहीं मान रही है। उन्होंने केंद्र सरकार से तीनों कृषि कानून वापस लेकर फसलों की खरीद पर एमएसपी की गारंटी देने की मांग की। वहां पूर्व ब्लाक प्रमुख रवि कुमार सिंह, राहुल गहलोत, खेम सिंह, शेर अली, सर्वेश चौहान, हिमांशु नंबरदार, कृपाल सिंह आदि थेे। (संवाद)