{"_id":"5ffca5b08ebc3e2e3c10bdd0","slug":"civic-aminities-kashipur-news-hld410806958","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन सूत्री मांगों को लेकर भोजन माताओं ने किया धरना प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन सूत्री मांगों को लेकर भोजन माताओं ने किया धरना प्रदर्शन
काशीपुर में तीन सूत्री मांगो को लेकर प्रदर्शन करतीं भोजन माताएं।
- फोटो : KASHIPUR
Link Copied
तीन सूत्री मांगों को लेकर सोमवार को प्रगतिशील भोजन माता संगठन ने उप शिक्षा कार्यालय में धरना प्रदर्शन कर सचिव उत्तराखंड को संबोधित ज्ञापन उप शिक्षा अधिकारी को सौंपा। संगठन पदाधिकारियों ने कहा कि सरकार भोजन माताओं के लिए जो भी जीओ तैयार करती है वह भोजन माताओं के हित में नहीं होता है।
विज्ञापन
सरकार उनको स्थायी करने की जगह नौकरी से निकालने की तैयारी कर रही है। कई भोजन माताओं को कोविड-19 के दौरान कोविड सेंटरों में काम पर लगाया गया जिसकी आज तक उन्हें सहयोग राशि नहीं दी गई। किचन गार्डन के नाम पर भोजन माताओं से एक से दो बीघा जमीन पर खेती करवाई जा रही है। उत्तराखंड में भोजन माताओं को एक हजार रुपये का मानदेय दिया जाता है जबकि कई राज्यों में मानदेय इससे अधिक है।
विज्ञापन
तीन सूत्री मांगों में भोजन माताओं ने नए जीओ को रद्द करने, न्यूनतम वेतन लागू करने और भोजन माताओं को स्थायी करने की मांग की है। वहां संगठन की ब्लॉक अध्यक्ष कमलेश, अमनदीप कौर, कमला, चंपा, लक्ष्मी, बलविंदर कौर, कंचन, हमीदा परवीन, कवीता, सुमन, चमेली, नेमवती, प्रीति, मीतलेश आदि थीं। (ब्यूरो)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।