{"_id":"615613e18ebc3e0d6f3adf6b","slug":"civic-aminities-bazpur-news-hld439849067","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्थायी, जाति प्रमाण पत्रों की बाध्यता होने से गुस्साए छात्रों ने तालाबंदी कर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्थायी, जाति प्रमाण पत्रों की बाध्यता होने से गुस्साए छात्रों ने तालाबंदी कर किया प्रदर्शन
विज्ञापन
बाजपुर पीजी कालेज के गेट पर सांकेतिक तालाबंदी कर धरना देते छात्र।
- फोटो : BAZPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीजी कॉलेज में स्थायी जाति प्रमाणपत्र के बिना प्रवेश नहीं होने से गुस्साए छात्रों ने सांकेतिक तालाबंदी कर प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारी छात्रों ने उच्च शिक्षा विभाग सहित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के खिलाफ नारेबाजी की। जल्द मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
बृहस्पतिवार को छात्र नेता मयंक कुमार दिवाकर, अभिषेक यादव के नेतृत्व में विद्यार्थी कॉलेज गेट पहुंचे। विद्यार्थियों ने हंगामा कर मुख्य गेट पर सांकेतिक तालाबंदी कर धरना दिया। छात्रों ने कहा कि स्थायी और जाति प्रमाणपत्र बनाने में 15 दिन लग जाते हैं जिससे प्रवेश लेने में परेशानी हो रही है।
प्रमाणपत्रों को छोड़कर शेष कार्रवाई पूर्ण की जाए जिससे प्रवेश में बाधा न हो। प्रदर्शन के दौरान एक घंटे तक विद्यालय परिसर में अफरातफरी रही। छात्र नेता मयंक कुमार दिवाकर ने एसडीएम से मोबाइल पर बात की। एसडीएम के आश्वासन पर छात्रों ने प्रदर्शन समाप्त कर दिया। मौके पर रितिक यादव, अनिता, सचिन, पूजा, रोहित, सिमरन, दीपक आदि थे। इधर छात्रों ने बीए, बीकॉम, बीएससी की सीटें बढ़ाने के लिए प्राचार्या डॉ. कमला चन्याल को ज्ञापन सौंपा। वहां पूनम मल्होत्रा, सुहेल, हरदीप सिंह, सतविदर सिंह, रोहित भारती, कोमल, लक्ष्मी आदि थे। (संवाद)

बाजपुर पीजी कालेज के प्राचार्या को ज्ञापन देते विद्यार्थी।- फोटो : BAZPUR
विज्ञापन