फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Civic aminites.

ई-चौपाल में बलखेड़ा गांव की 23 शिकायतों का निस्तारण

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Sep 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Civic aminites.
ई-चौपाल में समस्याएं सुनते डीएम युगल किशोर पंत। संवाद - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। डीएम युगल किशोर पंत शुक्रवार को ई-चौपाल के माध्यम से उपतहसील नानकमत्ता के ग्राम बलखेड़ा के लोगों की समस्याएं सुनीं। एक घंटा नौ मिनट तक चली ई-चौपाल में 48 समस्याएं दर्ज हुईं जिनमें से 23 समस्याओं का समाधान किया गया।
विज्ञापन

ई-चौपाल में आवास, पेयजल, शौचालय, खड़ंजा निर्माण, राशन कार्ड आदि की सर्वाधिक समस्याएं रहीं। सीमा कौर, विमला कौर, उपासना देवी, कमला देवी, फूलवती, राम सिंह, अजीत सिंह, लक्ष्मी देवी, नीरा देवी, मोहनी देवी, प्रेमवती देवी, अंगूरी देवी, सरोजनी देवी ने प्रधानमंत्री, अटल आवास योजना का लाभ दिलाने की मांग की। डीएम ने जिला समाज कल्याण अधिकारी को अटल आवास योजना की पात्रता में आने वाले लोगों की सूची बनाने के निर्देश दिए। विजय सिंह, गीता देवी आदि ने शौचालय निर्माण की मांग की। डीएम ने निदेशक स्वजल को पात्रता के आधार पर सभी पात्र व्यक्तियों के शौचालय निर्माण कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

भजन कौर, परमजीत कौर, छुटकनी देवी आदि ने बीपीएल कार्ड बनवाने की मांग की। संतोष सिंह ने भी राशन कार्ड मांगा। सलमा बेगन, मानवती देवी ने आर्थिक सहायता मांगी। पूरन सिंह ने जलनिकासी और राधेश्याम ने बलखेड़ा में चिह्नित स्थानों पर सौर ऊर्जा लगवाने की मांग की। लक्ष्मी देवी ने महिला समूह को प्रशिक्षण एवं ऋण दिलाने की मांग की। वहां सीडीओ विशाल मिश्रा, एडीएम डॉ. ललित नारायण मिश्र, कृषि रक्षा अधिकारी विधि उपाध्याय, जिला पूर्ति अधिकारी तेजबल सिंह, महेश कुमार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed