फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   City of Indian Oil pump automatic

शहर के इंडियन ऑयल के पंप हुए ऑटोमेटिक

Fri, 18 Dec 2015 11:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर Updated Fri, 18 Dec 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन

इंडियन ऑयल कंपनी ने देहरादून के बाद रुद्रपुर शहर के तीन पेट्रोल पंप को पूर्णतया ऑटोमेटिक कर दिया है। शुक्रवार को इंडियन ऑयल के यूपी वेस्ट और उत्तराखंड हेड संजीव शर्मा ने शहर के तीन पंपों में इसकी शुरूआत की। इस दौरान लोगों को टंकी फुल कराने पर गिफ्ट भी दिए गए।

विज्ञापन

 यूपी वेस्ट और उत्तराखंड हेड संजीव शर्मा ने बताया कि 14 शहरों के बाद 15 वें शहर के रूप में कंपनी ने रुद्रपुर को ऑटोमेटिक किया है। रुद्रपुर में डीजल और पेट्रोल की खपत सबसे ज्यादा है। अब पेट्रोल पंप की सभी मशीनें और टैंक सीधे ऑनलाइन द्वारा मुंबई हेड ऑफिस से जुड़ गए हैं। अब सभी ग्राहकों को तेल डालने की प्रिंटेड रसीद मिलेगी।
विज्ञापन

साथ ही सामने लगी एलईडी स्क्रीन में डाले गए तेल की मात्रा और टैंक में तेल की बचे हुई मात्रा का पूरा ब्योरा सामने आएगा। एक माह बाद भी ग्राहक अपनी रसीद नंबर लेकर आएगा तो उसे उस दिन डाले गए तेल की मात्रा और बचे तेल का विवरण भी पता चल जाएगा। अब चोरी में पूर्णतया रोक लग जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी मॉनीटरिंग सीधे हेड ऑफिस से होगी।
इसके बाद ग्राहकों को ऑनलाइन साफ्टवेयर के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही टैंक फुल कराने वाले ग्राहकों को गिफ्ट भी दिए गए। इस दौरान डीजीएम यूपी एसओटू एसएस बर्वे, उत्तराखंड हेड एसके सिंहा, रिटेल मैनेजर अमित सूर्यवंशी सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed