{"_id":"6898e9c394163e458c0e0d95","slug":"chuka-will-developed-eco-tourism-centre-khatima-news-c-236-1-ktm1001-110858-2025-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: इको पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा चूका वन क्षेत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: इको पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा चूका वन क्षेत्र
Mon, 11 Aug 2025 12:19 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Mon, 11 Aug 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-पर्यटन सचिव धीराज सिंह गर्ब्याल ने खटीमा क्षेत्र का किया भ्रमण
-कहा खटीमा-पीलीभीत बार्डर पर बनाया जाएगा प्रवेश द्वार गेट
खटीमा। पर्यटन सचिव धीराज सिंह गर्ब्याल ने रविवार को खटीमा क्षेत्र का भ्रमण किया। उन्होंने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर चूका वन क्षेत्र को इको पर्यटन स्थल रूप करने की बात कही। पर्यटन सचिव गर्ब्याल ने कहा कि खटीमा-पीलीभीत बार्डर पर प्रवेश द्वार गेट बनाया जाएगा। साथ ही खटीमा की मुख्य सड़कों का फूल और लाइटिंग कर सौंदर्यीकरण किया जाएगा।
रविवार को पर्यटन सचिव ने सिटी फॉरेस्ट पार्क का निरीक्षण कर कहा कि खटीमा शहर से लगे पीलीभीत मार्ग पर 16 हेक्टेयर भूमि पर सिटी फॉरेस्ट पार्क बनाया जाएगा। इसमें विभिन्न प्रकार के फूल, पौधों के साथ ही पाथवे, योगा, मेडिटेशन सेंटर की सुविधा दी जाएगी। उन्होंने एसडीओ वन को आर्किटेक्ट से डिजाइन और प्रस्ताव बनाकर भेजने का निर्देश दिया।
सचिव पर्यटन ने निरीक्षण कर कहा चूका को इको पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। उन्होंने चूका फॉरेस्ट कैंप में सोलर फेंसिंग, सोलर लाइटिंग, हैट्स, कैफे व एडवेंचर गतिविधियों का प्रस्ताव बनकर शासन को भेजने के निर्देश डीएफओ को दिए। इसे पूर्व पर्यटन सचिव ने विकासखंड कार्यालय में अधिकारियों की बैठक लेकर निर्देश दिए। यहां सीडीओ दिवेश शासनी, सीएमओ डॉ. केके अग्रवाल, डीएफओ हिमांशु बागरी, जिला पर्यटन अधिकारी लता बिष्ट, एसडीएम तुषार सैनी, बीडीओ डीएस कन्याल, तहसीलदार वीरेंद्र सजवाण, अधिशासी अभियंता सिंचाई आनंद नेगी, डीपीओ मुकुल चौधरी, पीओ उरेडा संदीप सैनी आदि थे।
विज्ञापन
सितंबर तक मां पूर्णागिरी मंदिर का निर्माण करने के निर्देश
खटीमा। पर्यटन सचिव धीराज सिंह गर्ब्याल ने नगला तराई में 2.54 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन मां पूर्णागिरी मंदिर का भी निरीक्षण किया। उन्होंने सितंबर तक मंदिर पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने मंदिर परिसर में पेयजल, सोलर लाइट, शौचालयों, पार्किंग आदि व्यवस्थाएं ठीक करने के लिए कार्यदायी संस्था ग्रामीण निर्माण विभाग के अधिकारियों को कहा। सचिव पर्यटन ने कहा खटीमा क्षेत्र में पांच लाइब्रेरी बनाई जाएंगी। जिन विद्यालयों में पुस्तकालय नहीं है, उनमें व्यवस्था की जाएगी। संवाद