फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Chugh agreed to withdraw his resignation

Udham Singh Nagar News: त्यागपत्र वापस लेने को राजी हुए चुघ

Fri, 03 May 2024 04:28 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 03 May 2024 04:28 AM IST
विज्ञापन
Chugh agreed to withdraw his resignation
हरबंश सिंह चुघ को सम्मानित करते सिख संगठन के लोग। संवाद

विज्ञापन
गदरपुर। गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब के डेरा कार सेवा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह हत्याकांड में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष हरबंश सिंह चुघ सहित अन्य नामजदों के खिलाफ केस रद्द करने की मांग को लेकर सिख संगठनों की बैठक हुई। इस दौरान हरबंश सिंह चुघ से गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी के अध्यक्ष पद से दिए गए इस्तीफे को वापस लेने की अपील की गई, जिस पर उन्होंने सहमति जता दी।

बृहस्पतिवार को गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में गुरुद्वारा श्री माता साहिब कौर दिनेशपुर की मुख्य सेवादार माता कमलेश कौर की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें यूपी और उत्तराखंड से बड़ी संख्या में संगत पहुंची। वक्ताओं ने एक स्वर में हरबंस सिंह चुघ से इस्तीफा वापस लेने की मांग की। रुद्रपुर से पहुंचे ज्ञानी सुरेन सिंह, बिलासपुर से परमजीत सिंह, सितारगंज से गुरसेवक सिंह, जसपुर से जगजीत सिंह भुल्लर, मिलक रामपुर से सुरजीत सिंह, नवाबगंज से मलकीत सिंह, किच्छा से संतोष सिंह, निर्मलसिंह हंसपाल और बाजपुर से पहुंची महक राज सिंह सहित तमाम वक्ताओं ने नानकमत्ता हत्याकांड की कड़े शब्दों में निंदा की।
विज्ञापन

कहा कि प्रदेश सरकार ने द्वेष भावना के चलते जनहित और सामाजिक में कार्य करने वाली गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब प्रबंधन समिति के पदाधिकारी पर केस दर्ज किया है। इससे सिख समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने पुलिस से प्रशासन गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष हरबंस सिंह चुघ, तराई सिख महासभा के अध्यक्ष प्रीतम सिंह संधू और गुरुद्वारा श्री हरगोविंद सर नवाबगंज के प्रमुख सेवादार बाबा अनूप सिंह पर दर्ज केस को तत्काल रद्द करने की मांग की। बैठक के दौरान हरबंस सिंह चुघ ने सिख संगठनों के अनुरोध पर अपना इस्तीफा वापस लेने पर भी सहमति जता दी। सिख संगठनों ने हरबंस सिंह चुघ को सरोपा भेंट कर सम्मानित किया। संचालन सलविंदर सिंह कलसी ने किया। इस मौके पर नरेंद्र सिंह ग्रोवर, हरि सिंह चुघ, सतनाम सिंह, लाल सिंह, अमर सिंह, करनैल सिंह, महेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, सुखपाल सिंह, किशन सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed