फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Children asked for parents' salary in Bal Panchayat

बाल पंचायत में बच्चों ने मांगा अभिभावकों का वेतन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Children asked for parents' salary in Bal Panchayat
रुद्रपुर श्रम कार्यालय के सामने बाल पंचायत की संबोधित करते बच्चे। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। बाल पंचायत में बच्चों ने अपने अभिभावकों के हिस्से का बकाया वेतन देने की मांग की। बच्चों ने कहा कि सहायक श्रम आयुक्त, डीएम से लेकर कमिश्नर तक ने बकाया वेतन दिलाने का वादा किया लेकिन तय समय के बाद भी उनके अभिभावकों को वेतन नहीं मिल सका है। ऐसे में घर की आर्थिक स्थिति खराब हो गई है।
विज्ञापन

मजदूर संगठन से जुड़े सिडकुल कंपनी के कर्मचारी लंबे समय से तालाबंदी खत्म करने की मांग कर रहे हैं। अभिभावकों के हक के समर्थन मेें बच्चे भी बार-बार धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। बुधवार सुबह दस बजे से श्रम भवन के सामने बच्चों की भीड़ पहुंच गई। वहीं अभिभावक भी बच्चों के समर्थन में मौजूद रहे।
विज्ञापन

बच्चों ने कहा कि उत्तराखंड शासन ने 30 मई को तालाबंदी को गैरकानूनी घोषित कर दिया था। एक जून को कमिश्नर ने कहा था कि तीन दिन के अंदर सभी मजदूरों का तीन माह का पूरा वेतन दे दिया जाएगा लेकिन अभी तक वेतन नहीं दिया गया। इससे घर में सभी सदस्य दाने-दाने को मोहताज हो गए हैं। स्कूल छूटने की नौबत आ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चेतावनी दी कि यदि 29 जून तक वेतन नहीं दिया गया तो फिर से बाल पंचायत की जाएगी। बाल पंचायत का संचालन डॉली ने किया। इस दौरान ध्रुव, राखी, अभिनंदन, उत्कर्ष, पूजा, कुमकुम, महिमा, प्रशांत, आयुष, सुप्रिया, प्रतीक मिश्र, चंदन आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed