{"_id":"652aee6ba5676830070f48c4","slug":"child-shop-toffee-crushed-death-kashipur-news-c-235-1-ksp1002-3879-2023-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: टॉफी लेने दुकान गए बच्चे की ट्रैक्टर-ट्राॅली से कुचलकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: टॉफी लेने दुकान गए बच्चे की ट्रैक्टर-ट्राॅली से कुचलकर मौत
Sun, 15 Oct 2023 01:09 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sun, 15 Oct 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
रहीम की फाइल फोटो।
केलाखेड़ा। बहन के लिए टॉफी लेने दुकान गए आठ साल के बच्चे को धान से लदी ट्रैक्टर-ट्राॅली ने कुचल दिया। गंभीर रूप से घायल बच्चे ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
शनिवार को मोहल्ला शास्त्री नगर वार्ड निवासी नजाकत अली का 8 वर्षीय बेटा रहीम घर के आंगन में खेल रहा था। इसी दौरान मां से पैसे लेकर वह छोटी बहन के लिए टॉफी लेने पास की दुकान में गया था। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के रास्ते पर रहीम बेकाबू ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आ गया और उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ट्रैक्टर-ट्राॅली लेकर चालक फरार हो गया।
बच्चे की मौत की सूचना पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर थाना प्रभारी ललित मोहन रावल मय फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवा दिया है और घटना की वास्तविकता जानने के लिए पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन
सीओ भूपेंद्र सिंह भंडारी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा और तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।