फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Child rescues himself by hitting a water bottle at the kidnapper

बच्चे ने अपहर्ता पर पानी की बोतल मार कर खुद को छुड़ाया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Aug 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Child rescues himself by hitting a water bottle at the kidnapper
अपहरण के प्रयास के मामले में कटोराताल चौकी पहुंचे छात्र के पिता व कालोनी के लोग। - फोटो : KASHIPUR
काशीपुर। मास्क पहने दो व्यक्तियों ने एक प्रॉपर्टी डीलर के पुत्र को अपहृत करने का प्रयास किया। दोनों आरोपी डरा धमकाकर उसे बाइक पर बैठाने लगे। घबराए छात्र ने उनमें से एक व्यक्ति के हाथ पर पानी की बोतल मार दी और उनके चंगुल से छूटकर घर की ओर भाग निकला। आरोपी भी मौके से फरार हो गए। प्रॉपर्टी डीलर ने घटना की सूचना कटोराताल चौकी पुलिस को दी है।
विज्ञापन

तूफैलबाग कटोराताल निवासी मो. आसिफ सैफी प्रॉपर्टी डीलिंग का कार्य करते हैं। उनका पुत्र मोईन अरशल रामनगर रोड स्थित एक स्कूल में आठवीं कक्षा में पढ़ता है। परिजनों के मुताबिक मंगलवार को स्कूल की छुट्टी के बाद मोईन इंडियन बैंक के सामने बस से उतरा और पैदल-पैदल अपने घर की ओर जा रहा था। इसी दौरान बाइक सवार दो लोग उसका पीछा करने लगे। दोपहर दो बजकर पांच मिनट पर आस्थान बिल्डिंग के सामने उन्होंने मोईन का रास्ता रोक लिया। इनमें से एक शर्ट पहने हुए था उसके बाल गोल्डन कलर किए हुए थे।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि दोनों लोग मोईन को जबरन बाइक पर बैठाने लगे। इस पर बचाव करने के लिए मोईन ने एक व्यक्ति के हाथ पर पानी की बोतल मार दी जिससे वह उसके हाथ से छूट गया। छात्र शोर मचाता हुआ घर की ओर भागा। उसने घर में मौजूद अपने पिता और परिजनों को घटना के बारे में बताया। आसिफ ने मामले की तहरीर कटोराताल चौकी पुलिस को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बालक के पिता आसिफ ने बताया कि घटनास्थल पर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। इन कैमरों की फुटेज से आरोपियों के बारे में जानकारी मिल सकती है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी कैमरे चेक किए। समाचार लिखे जाने तक घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

छात्र के कथित अपहरण के प्रयास के मामले में जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में बाइक सवार नशेड़ियों के छात्र से टकराने के कारण विवाद होने की बात कही जा रही है। विस्तृत जांच के बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
-वीर सिंह, सीओ काशीपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed