फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Udham Singh Nagar Video related to child pornography uploaded on Instagram case registered against a youth

Udham Singh Nagar: इंस्टाग्राम पर चाइल्ड पोर्नाेग्राफी संबंधित वीडियो किया अपलोड, एक युवक के खिलाफ केस दर्ज

Thu, 03 Aug 2023 10:42 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर (ऊधम सिंह नगर)
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर (ऊधम सिंह नगर) Updated Thu, 03 Aug 2023 10:42 AM IST
सार

जांच में पता चला कि वह वीडियो 9917770425 मोबाइल नंबर से अपलोड हुआ है। मोबाइल नंबर वार्ड नंबर 02 शिवनगर ट्रांजिट कैंप निवासी सुजीत के नाम पर दर्ज है।

विज्ञापन
Udham Singh Nagar Video related to child pornography uploaded on Instagram case registered against a youth
चाइल्ड पोर्नाेग्राफी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंस्टाग्राम पर चाइल्ड पोर्नोग्राफी से संबंधित वीडियो अपलोड करने पर एक युवक के विरुद्ध पुलिस ने केस दर्ज किया है। साइबर सेल की निगरानी में यह कृत्य सामने आया। ट्रांजिट कैंप पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया।

विज्ञापन


15 मई को सोशल मीडिया निगरानी सेल में इंस्टाग्राम पर एक चाइल्ड पोर्नाेग्राफी से संबंधित वीडियो अपलोड होने का मामला सामने आया। जांच में पता चला कि वह वीडियो 9917770425 मोबाइल नंबर से अपलोड हुआ है। मोबाइल नंबर वार्ड नंबर 02 शिवनगर ट्रांजिट कैंप निवासी सुजीत के नाम पर दर्ज है।
विज्ञापन


मामले की पड़ताल करने के बाद सीओ ऑपरेशन अनुषा बडोला ने मोबाइल नंबर धारक सुजीत के विरुद्ध केस दर्ज करने का आदेश दिया। ट्रांजिट कैंप थानाध्यक्ष सुंदरम शर्मा का कहना है कि आरोपी सुजीत के विरुद्ध आईटी एक्ट की धारा के तहत केस दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सात माह में चाइल्ड पोर्नोग्राफी के आठ केस हो चुके हैं दर्ज
चाइल्ड पोर्नोग्राफी के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है। सात माह में पुलिस ने आठ लोगों के विरुद्ध सोशल मीडिया पर चाइल्ड पोर्नोग्राफी सामग्री अपलोड करने के केस दर्ज कर चुकी है। रुद्रपुर स्थित पुलिस कार्यालय स्थित सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल हर समय सोशल मीडिया के सभी प्लेटफार्म में इनकी निगरानी कर रहा है। पुलिस के मुताबिक जांच के बाद पोर्नोग्राफी के मामले में अभी कुछ और लोगों पर केस दर्ज हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand Weather: बागेश्वर, नैनीताल, चंपावत में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, तीनों जिलों में बंद रहेंगे स्कूल

पांच साल की सजा व 10 लाख का जुर्माना
चाइल्ड पोर्नोग्राफी में मामले में पांच साल कारावास और 10 लाख रुपये जुर्माने का प्रावधान है। यह केस आईटी एक्ट की धारा 67बी के तहत दर्ज किया जाता है। इसमें आरोपी को जमानत भी नहीं मिलती है। सीओ सिटी अनुषा बडोला ने बताया कि यह कानूनी अपराध है। ऐसा करने वालों की हर समय निगरानी की जाती है। साथ ही आरोपियों पर कानूनी कार्रवाई भी होती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed